'रावण' के बाद अब रामायण के 'निषाद राज' की हुई मृत्यु, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गुजराती कलाकार हुये पंचतत्व में विलीन

'रावण' के बाद अब रामायण के 'निषाद राज' की हुई मृत्यु, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गुजराती कलाकार हुये पंचतत्व में विलीन

मूल रूप से गुजराती चंद्रकांत पंडया ने जीते थे 7 विभिन्न पुरस्कार

कुछ ही समय पहले रामानंद सागर की मशहूर 'रामायण' में 'रावण' का शक्तिशाली किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया था। अरविंद त्रिवेदी के बाद अब रामायण के एक और कलाकार चंद्रकांत पंडया का भी निधन हो गया था। 78 साल की उम्र में मृत्यु को प्राप्त हुये चंद्रकांत पंडया ने रामायण में निषाद राज की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया था। चंद्रकांत पंडया को उनकी फिल्म 'मानवीनी भवाई' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। 
चंद्रकांत का जन्म गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी गाँव में हुआ था। 1 जनवरी 1946 को पैदा हुये चंद्रकांत के पिता काम की तलाश में मुंबई आए थे। काम की तलाश में वह सभी वहीं पर स्थायी हो गए थे। आर्ट्स में ग्रेज्युशन करने के बाद चंद्रकांत ने उपेंद्र और अरविंद त्रिवेदी के साथ काम किया। इसके बाद ही उनके करियर की शुरुआत हुई थी। रामायण में निशाद राज की भूमिका निभाने के बाद वह लोगों के बीच काफी मशहूर हुये थे। बता दे की चंद्रकांत को अलग-अलग 7 एवोर्ड मिले थे। चन्द्रकांत की मौत पर उनके साथ काम करने वाली दीपिका चीखलिया ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर उनके निधन ओर अपना दुख वक्त किया। वहीं राम बने अरुण गोविल ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
Tags: Bollywood