वायरल वीडियो : घोड़े पर खड़े होकर पैसे लुटा रहा था दूल्हा और तभी हुआ ऐसा कि....!

वायरल वीडियो : घोड़े पर खड़े होकर पैसे लुटा रहा था दूल्हा और तभी हुआ ऐसा कि....!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लोग जमकर दे रहे है प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर अक्सर शादी से जुड़े वीडियो वायरल होते देखे जाते हैं। अक्सर शादियों में होने वाले डांस इंटरनेट पर चर्चा में रहते है। ऐसा ही एक शादी का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा घोड़े पर सवार होकर नोट उड़ाता नजर आ रहा है। लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है जो सभी को हैरान कर देता है।
आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो में दूल्हा शादी में खुशी-खुशी घोड़े पर सवार होता दिख रहा है और उसके आसपास बड़ी संख्या में लोग नाच रहे हैं। घोड़े पर सवार दूल्हा उत्साह और ख़ुशी नाचता हुआ दिखाई देता है, लेकिन अगले ही पल उसका संतुलन बिगड़ जाता है और दूल्हा घोड़े से गिर जाता है। दूल्हे की इस हालत को देख कोई भी मुस्कुरा देगा।
जानकारी के अनुसार इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर horse_of_kathyawad1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर्स इस फनी वीडियो को शेयर कर इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देख रहे हैं। जिसमें एक यूजर ने लिखा कि शादी में इतना उत्साह अच्छा नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि दूल्हे ने बहुत अच्छा काम किया! वहीं दूसरे यूजर्स भी फनी कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।