महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों के खुलने के मिले आश्वासन के बाद बॉलीवुड उत्साह में

महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों के खुलने के मिले आश्वासन के बाद बॉलीवुड उत्साह में

बड़े परदे पर रीलीज होंगी बड़ी फिल्में, दीवाली पर रिलीज हो सकती है अक्षय कुमार की सूर्यवंशी

कोरोना के कारण देश भर में पिछले काफी लंबे अरसे से सिनेमाघरों में सन्नाटा मचा था। जैसे-जैसे कोविड-19 कहर थमा है देश के कई राज्यों में सिनेमाघरों को कोविड मार्गदर्शिका के तहत खोलने की इजाजत मिलती गई। लेकिन थियेटरों में दर्शकों का आना कम ही रहा। इसका प्रमुख कारण यह था कि बड़े परदे पर कोई नई बड़ी फिल्म रीलीज नहीं हो रही थी। बॉलीवुड के ख्यातनाम प्रोड्युसर महाराष्ट्र में सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब लगता है कि फिल्म प्रेमियों का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। 
जी हां, आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में आगामी 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति देने का आश्वासन दिया है। बॉलीवुड का एक उच्च प्रतिनिधि मंडल 25 सितंबर को मुख्यमंत्री से मिला था। इनमें मल्टीप्लेक्स एसोसिसेशन ऑफ इंडिया एवं पीवीआर पिक्चर्स के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी, आईनोक्स लेजर लि. के सीईओ आलोक टंडन, सिनेपोलिस इंडिया के सीईओ देवांग संपत, कार्निवल सिनेमा के सीओओ कुणाल सोहनी, पेन स्टुडियो के जयंतिलाल गडा, निर्माता-निर्देशक सुनील शेट्टी ओर पेन मुरुधर के निदेशक संजय छत्तर शामिल थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 अक्टूबर से राज्य में सिनेमाघरों को खोलने के लिये आवश्यक एसओपी जल्द घोषित की जायेगी। बता दें कि वर्तमान में देश में महाराष्ट्र के अलावा केरल और असम में सिनेमाघर अभी बंद हैं।  
(Photo Credit : instagram.com)
बॉलीवुड इस घोषणा से उत्साहित है। उम्मीद की जा रही है कि अब नई और बड़ी फिल्मों के रीलीज की घोषणाएं होंगी। संभावना जताई जा रही है कि महाराष्ट्र में सिनेमाघरों के खुलने के एलान के साथ ही रोहित शैट्टी की सूर्यवंशी के दीवाली पर रीलीज की घोषणा हो सकती है। 4 नवंबर को दिवाली पर बड़े परदे पर सूर्यवंशम का धमाका होगा। कोविड के कारण पिछले लंबे अरसे से इस फिल्म की रीलीज टलती जा रही थी। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य किरदारों में हैं।
Tags: Bollywood