बॉलीवुड का ये खलनायक मना रहा है अपना 86वां जन्मदिन, परिवार के साथ बिताएगा अपना समय

बॉलीवुड का ये खलनायक मना रहा है अपना 86वां जन्मदिन, परिवार के साथ बिताएगा अपना समय

जल्द ही एक फ़िल्म के जल्स ही नजर आएंगे आज के बर्थडे बॉय प्रेम चोपड़ा

हिंदी सिनेमा में जब भी किसी विलेन का जिक्र होता है तो प्रेम चोपड़ा का नाम जरूर आता है। वह एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने काम के दम पर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। प्रेम चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह 86 साल के हैं। इस बार वह अपना बर्थडे फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके जन्मदिन के लिए खास तैयारियां की गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, कोरोना महामारी के चलते प्रेम चोपड़ा ने अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाने का फैसला किया है। इस बारे में प्रेम चोपड़ा ने कहा "मैं अपना जन्मदिन परिवार के सदस्यों के साथ मनाऊंगा। सुबह घर में हवन होगा और फिर हम सब लंच और डिनर के लिए मिलेंगे। उन्होंने महामारी से पहले के दिनों को याद करते हुए कहा कि चीजें अलग थीं। मेरे जन्मदिन पर मेरे सभी दोस्त आते थे और बस पार्टी का आनंद लेते थे। जो कोविड के कारण मुमकिन नहीं है। ऐसे में परिवार के करीबी सदस्यों के साथ ही रहना बेहतर है। अब हम सभी की इच्छाओं को स्वीकार करते हैं और आशा करते हैं कि हर कोई एक अच्छा जीवन जीएगा।
अपने काम के बारे में बात करते हुए प्रेम चोपड़ा ने कहा कि जो लोग पहले खलनायक की भूमिका निभाते थे, उन्हें कोई और भूमिका नहीं मिल सकती थी क्योंकि लोग उन्हें सकारात्मक भूमिका में स्वीकार नहीं कर सकते थे। लेकिन अब ओटीटी के आने से सब कुछ बदल गया है। अब दर्शक विलेन को अच्छे किरदार में भी देखने के लिए तैयार हैं।
प्रेम चोपड़ा पिछले छह दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। वे जल्द ही वह फिल्म बंटी और बबली 2 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म बनकर तैयार है, बस इसके रिलीज होने का इंतजार है।
Tags: Bollywood