जन्माष्टमी विशेष : 20 से अधिक कलाकार निभा चुके है ऑनस्क्रीन कृष्ण की भूमिका

जन्माष्टमी विशेष : 20 से अधिक कलाकार निभा चुके है ऑनस्क्रीन कृष्ण की भूमिका

नितीश भारद्वाज से लेकर सौरभ राज जैन तक कई कलाकारों ने निभाई है अब तक कृष्ण की भूमिका, लोग भगवान समजकर करने लगते थे पुजा

देश भर में 30 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। भगवान कृष्ण की मोहक छबि हर किसी के मन को आनंदित करती है। टीवी पर श्रीकृष्ण का किरदार आज तक कई किरदारों ने निभाया है। 90 के दशक से आज तक कृष्ण के ऊपर कई कहानियाँ बन चुकी है। कई कलाकारों ने आज तक कृष्ण की भूमिका निभाई है। ऐसे में आइए देखते है टीवी पर कृष्ण का किरदार निभाने वाले सभी कलाकारों के बारे में.....
नितीश भारद्वाज
बी आर चोपरा की महाभारत में नितीश भारद्वाज ने श्रीकृष्ण का रोल निभाया था। आज भी सभी फैंस मानते है की कृष्ण का रोल अब तक किसी भी कलाकार ने इतनी अच्छी तरह से नहीं निभाई। महाभारत के अलावा नितीश ने गीता रहस्य और विष्णु पुराण में भी काम किया था। 
(Photo Credit : divyabhaskar.co.in)
अशोककुमार, स्वपनिल जोशी, सर्वदमन - कृष्णा
रामानंद सागर की सीरियल कृष्णा में तीन कलाकारों ने कृष्णा का किरदार निभाया था। जिसमें उनके बचपन का रोल अशोककुमार ने निभाया था। जबकि किशोर वय की उम्र का किरदार स्वप्निल जोशी ने निभाई थी। इसके अलावा बड़े कृष्ण का रोल सर्वदमन ने निभाई थी। इसके अलावा अशोक कुमार पिछली बार तमिल फिल्म में देखने मिले थे। जबकि स्वप्निल जोशी विभिन्न मराठी फिल्मों में काम करते रहते है। जबकि सर्वदमन उत्तराखंड में रहकर पंख नामक एक संस्था चला रहे है। 
राजेश शृंगारपूरे - सारथी
असित मोदी की सीरियल सारथी में राजेश शृंगारपूरे में कृष्ण का रोल किया था। सीरियल दो सौतेले भाइयों की कहानी पर आधारित है। यह सीरियल साल 2004 में शुरू हुई थी। राजेश फिलहाल सीरियल 'अहिल्याबाई' में काम कर रहे है। 
मृणाल जैन - महाभारत
एकता कपूर की टीवी शो 'कहानी हमारे महाभारत की' में मृणाल जैन ने कृष्ण का रोल किया था। हालांकि सीरियल सिर्फ पाँच महीने में ही बांध हो गई थी। इसके बाद मृणाल ने विभिन्न सीरियल में काम किया था। हालांकि यह विभिन्न फोटोशूट में देखने मिलते है। 
(Photo Credit : divyabhaskar.co.in)
धृति भाटिया-मेघन जाधव - श्रीकृष्ण
श्रीकृष्ण सीरियल में बाल कलाकार धृति भाटिया ने श्रीकृष्ण का रोल किया था। वैसे तो धृति लड़की थी पर उसने कृष्ण का रोल किया था। धृति के बाद किशोर वय के कृष्ण का रोल मेघन जाधव ने किया था। यह सीरियल सितंबर 2009 तक प्रसारित हुई थी। 
विशाल करवाल - द्वारकाधीश: भगवान श्रीकृष्ण
जुलाई 2011 में बनी इस सीरियल में विशाल करवाल ने भगवान श्रीकृष्ण का रोल किया था। यह सीरियल अप्रैल 2012 में बंद हो गई थी। द्वारकाधीश के बाद विशाल ने 'नागार्जुन : एक योद्दा' तथा परमावतार श्रीकृष्ण में भी श्रीकृष्ण का रोल प्ले किया था। इन सभी के बाद विशाल डिरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगे।
सौरभ राज जैन - महाभारत
सिद्धार्थ कुमार तिवारी की सीरियल 'महाभारत' में श्रीकृष्ण का रोल सौरभ राज ने किया था। यह सीरियल चाहकों में काफी लोकप्रिय हुआ था। सौरभ राज के श्रीकृष्ण ने लोगों के बीच भी काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद सौरभ राज ने कुच्छ ही समय पहले खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लिया था। जिसमें वह एलिमिनेट हुआ था।
सौरभ पांडे - सूर्यपुत्र कर्ण
महाभारत के बाद सिद्धार्थ कुमार तिवारी की सीरियल जून 2015 में सूर्यपुत्र कर्ण में सौरभ पांडे ने श्रीकृष्ण का रोल प्ले किया था। यह सीरियल कुंती पुत्र कर्ण पर आधारित थी। हालांकि इसके बाद सौरभ और किसी सीरियल में नहीं देखने मिला था।
सुमेध मुदगल्कर - राधाकृष्ण
सिद्धार्थ कुमार तिवारी की सीरियल 'राधाकृष्ण' में राधा और कृष्ण के प्रेम की कहानी बयान की गई है। इसमें श्रीकृष्ण का रोल सुमेध मुदगल्कर ने किया है। सीरियल के अलावा सुमेध ने विभिन्न मराठी फिल्मों में भी काम किया है। यह सीरियल अभी भी चालू है।