2.jpg)
शबाना आजमी को ऑनलाइन ऑर्डर करना पड़ा महंगा, हुई फ्रॉड का शिकार
By Loktej
On
ऑनलाइन किया था शराब का ऑर्डर, डिलिवरी के पहले पेमेंट करना पड़ा महंगा
बॉलीवुड की पिछले जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री शबाना आजमी को ऑनलाइन ऑर्डर करना महंगा पड़ गया है। हुआ ऐसा की एक ऑनलाइन आर्डर देते समय शबाना आजमी ऑनलाइन फ़्रौड का शिकार बन गई है। जिसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करके दी।
दिग्गज अभिनेत्री ने ऑनलाइन शराब का ऑर्डर किया था। जिसके लिए उन्होंने डिलीवरी के पहले ही पेमेंट कर दिया। पेमेंट करने के बाद भी उनका ऑर्डर नहीं आया और डिलीवरी पर्सन ने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया। जिसके बाद शबाना आजमी ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बारे में जानकारी साझा की। जिसमें उन्होंने अपना अकाउंट नंबर और अन्य जानकारी भी साझा की।
अभिनेत्री ने साथ ही लोगों से इस तरह से ऑनलाइन फ़्रौड से सावधान रहने के लिए कहा। अभिनेत्री के इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसमें कई लोगो ने मुंबई में पिछले कई दिनों से होने वाले इस तरह के फ़्रौड की जानकारी भी दी।
Tags: Bollywood