म्यूजिक इंड्रस्टीज ने पं राजन मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया

म्यूजिक इंड्रस्टीज ने पं राजन मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया

हरिहरन, प्रसून जोशी, शाल शेखर, श्रेया घोषाल, सलाम मर्चेट और सोना महापात्रा ने श्रद्धांजलि

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)| रविवार को दिल्ली में पं राजन मिश्रा का निधन हो गया। उनके निधन से पूरा संगीत जगत शोक में डूब गया। लता मंगेशकर ने ट्वीट कर कहा, "मुझे अभी पता चला की बहुत हुनी शाल्त्री गायक, पद्म भूषण और संगीत नाटक अकेडमी पुष्कर से सम्मानित पं राजन मिश्रा जी का निधन हो गया है। यह सुनकर बहुत दुख हुआ, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी संवेदनाए उनके परिवार के साथ हैं।"
गायक हरिहरन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि कल रात एक और महान आत्मा हमारे बीच से विदा हो गई, पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा बनारस घराने से संबंधित हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दर्जनों लोगों में से एक थे जिन्होंने अपनी कला से लाखों लोगों को प्रेरित किया। यह संगीत बिरादरी और सभी संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।"
कवि और गीतकार प्रसून जोशी ने लिखा है "पं राजन मिश्रा के निधन से दुखी हूं। उनके साथ कुछ समय बिताने का सौभाग्य मिला, उनके परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदना है।" पं राजन मिश्रा के निधन पर सिंगर विशाल शेखर, श्रेया घोषाल, सलाम मर्चेट और सोना महापात्रा ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Tags: Bollywood