दक्षिण भारतीय फिल्मों का ये अभिनेता आर्थित तंगी में था, रिक्शा में मिला शव

दक्षिण भारतीय फिल्मों का ये अभिनेता आर्थित तंगी में था, रिक्शा में मिला शव

पैसों की किल्लत से परेशान थे अभिनेता, मौत की वजह अभी भी रहस्य

साउथ के अभिनेता Virutchagakant का निधन हो चुका है। आर्थिक तंगी से परेशान अभिनेता का शव एक रिक्शा में मिल आया था। अभिनेता साउथ की फिल्मों में काम करता था। पर काम को लेकर काफी स्ट्रगल करना पड़ रहा था। स्थिति इतनी खराब थी की कई बार रात उसे मंदिर में ही निकालनी पड़ती थी। रात को सौते समय ही Virutchagakant की मौत हुई थी। हालांकि उनकी मौत का कारण अभी तक नहीं पता चला है। 
पिछले काफी समय से परेशान थे 
पिछले काफी समय से पैसों के कारण परेशान Virutchagakant का जीवन माता-पिता की मृत्यु के बाद अकेला हो गया था। उसके करियर का भी कोई विकास नहीं हो रहा था। कोई कमाई का साधन ना होने के कारण, कई बार तो उन्हें रिक्शा में भी अपनी रात गुजारनी पड़ती थी। एक्टर को साउथ फिल्म कढ़ाल में देखा गया था। साल 2004 में जब उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था, तब डिरेक्टर साई घी ने उन्हें काम दिया था। फिल्म में वह एक स्ट्रगलिंग एक्टर के तौर पर देखने मिले थे। जो उनकी वास्तविक जीवन से कई ज्यादा मेल खाता था। हालांकि इस फिल्म में भी उन्हें ज्यादा कुछ करने नहीं मिला था। फिल्म में उनके पास मात्र एक डायलोग था - यदि वह अभिनय करते है तो मात्र हीरो का रोल करेंगे। 
Tags: 0