सूरत : दादरा नगर हवेली में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

सूरत : दादरा नगर हवेली में खाना बनाते समय  गैस सिलेंडर फटा, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

90 प्रतिशत से अधिक जलने के बाद तीनों को मुंबई के एक अस्पताल में स्थानांतरित करना पड़ा

दक्षिण गुजरात में संघ प्रदेश के दादरा नगर हवेली में गैस सिलेंडर फटने की घटना सामने आई है। जिसमें तीन लोग एक कमरे में खाना बना रहे थे कि तभी एक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों जली हालत में जान बचाने के लिए वहां से भागे। 
दादरा नगर हवेली में रामनाथभाई की चाली में रहने वाले तीन लोग सुबह खाना बना रहे थे। इस दौरान गैस का पाइप फट गया है, इस पर उनका ध्यान नहीं गया, जिससे गैस लगातार लीक हो रही थी। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

90 फीसदी से ज्यादा झुलसे तीनों लोगों को आगे के इलाज के लिए मुंबई रेफर कर दिया गया

झुलसे तीनों लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 90 फीसदी से ज्यादा झुलसे तीनों लोगों को आगे के इलाज के लिए मुंबई रेफर कर दिया गया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस घटना में कमल नारायण, पिंदू और श्रीराम नाम के तीन व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए।
Tags: 0