सूरत : रक्षाबंधन पर्व पर सांसद सी.आर.पाटिल ने बहन दर्शना जरदोष को दिया अनौखा उपहार

सूरत : रक्षाबंधन पर्व पर सांसद सी.आर.पाटिल ने बहन दर्शना जरदोष को दिया अनौखा उपहार

केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीतिक जीवन में आने के बाद से मैं पाटिल भाई को बड़ा भाई मानकर राखी बांधति  हूं
जहां हर जगह पवित्र रक्षाबंधन मनाया जा रहा है, वहीं सूरत में भी बहनें भाई की रक्षा के लिए राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम का त्योहार मना रही हैं। 
केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना की। साथ ही सभी बहनों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। 
सी.आर. पाटिल ने बहन को भेंट दिया तिरंगा
वर्तमान में देश की आजादी के 75वर्ष पुर्ण होने की खुशी में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। दर्शनाबेन ने गुजरात प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल को रक्षा सूत्र बांधा। इसलिए सी.आर. पाटिल ने दर्शनाबेन को तिरंगा उपहार में दिया और कामना की कि वह देश की सेवा के लिए बहुत तेजी से आगे बढ़े।
सी. आर. पाटील के हाथों पर रक्षासूत्र बांधते हुए दर्शना जरदोश ने  कहा, मैं सी. आर. पाटिल को बड़ा भाई मानकर उनकी कलाई पर राखी बांधति हूं। 
राजनीति में आने के बाद से मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। सी.आर. पाटिल बहनों का बहुत सम्मान करते हैं। शहर की बहनें भी उन्हें बड़ा भाई मानती हैं, आज बहनों की ओर से उनकी कलाई पर राखी बांधकर मुझे खुशी होती है। साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए भगवान से प्रार्थना की है कि वे राजनीति में अच्छा काम करें। उन्हें ईश्वर से बहुत शक्ति देने की प्रार्थना भी की गई है।