सूरत : अभयम 181 महिला हेल्पलाइन टीम ने मानसिक रूप से बीमार महिला को सुरक्षित आश्रय दिलवाई
            By  Loktej             
On  
महिला गैर गुजराती है और वह सिर्फ अपना नाम बता पा रही है
 एक जागरूक नागरिक ने 181 महिला हेल्पलाइन पर फोन कर जानकारी दी कि एक अज्ञात महिला गांव नागोड से कामरेज भटकती हुई मिली है। जिससे 181 महिला हेल्पलाइन की रेस्क्यू टीम स्थल पर पहुंचकर मिहला के साथ बातचीत करने पर पता चला कि वह गैर गुजराती है। जिससे उसकी सुरक्षा के लिए मानव सेवा चेरीटेबल ट्रस्ट में आश्रय दिया गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार चेरीटेबल ट्रस्ट में जिस महिला को आश्रय दिया गया है वह अपने बारे में कोई जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। लेकिन उसने कहा कि उसका नाम सोनल बेन है। वह महाराष्ट्र नंदरबार से आई है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। कामरेज स्थित मानव सेवा चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष के साथ चर्चा करने के बाद, सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया है। यदि किसी को इस फोटो वाली महिला के बारे में कोई जानकारी है तो अभयम से संपर्क करें ताकि इसे परिवार तक पहुंचाया जा सके।
Tags:  0

 
   
          
          
          
         