सूरत : बीजेपी द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाये जाने पर आदिवासी समाज में हर्ष

सूरत :  बीजेपी द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाये जाने पर आदिवासी समाज में हर्ष

आदिवासी समाज के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री गणपत वसावा की अध्यक्षता में वांकल में एक विशाल रैली निकाल कर उत्सव मनाया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर खुशी से झूम उठे आदिवासी समाज के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व  कैबिनेट मंत्री गणपत वसावा की अध्यक्षता में वांकल में एक विशाल रैली का आयोजन कर आनंद उत्सव मनाया। उड़ीसा से आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बीजेपी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए चुना है।
भारत के प्रधान मंत्री और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के महत्वपूर्ण निर्णय के स्वागत के लिए वांकल में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के नेता एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ विशाल रैली निकाली गयी। रैली वांकल साईं मंदिर वन कॉटेज में पहुंची। उस समय आदिवासी समुदाय के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री गणपतभाई वसावा ने कहा, "यह आदिवासी समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक घटना है।"
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, पूर्व कैबिनेट मंत्री गणपतभाई वसावा ने कहा, "आजादी के बाद पहली बार एक आदिवासी समाज की महिला को देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रुप में भाजपा द्वारा चयन किया गया है। मैं गुजरात विधानसभा कांग्रेस के विपक्ष के नेता सुखरामभाई राठवा से अपील करता हूं कि वे सरकार के एक सही निर्णय का स्वागत करे और आदिवासी समाज के प्रथम राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अपनी पार्टी के तमाम विधायकों के साथ समर्थन करने का अनुरोध करता हूं। 
उन्होंने आगे कहा कि अभी तक आदिवासी समुदाय की कदर नहीं की गई थी और वर्तमान सरकार ने आदिवासी समुदाय की सही मायने में सराहना करके देश के उच्चतम स्तर पर समाज का प्रतिनिधित्व करने का तरीका अपनाया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने पूरे समाज को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। ताकि जब उन्होंने अंतिन छोर  पर पड़े समाज को सच्चा न्याय दिलाने का काम किया हो तो गुजरात के आदिवासी ही नहीं बल्कि पूरे देश के आदिवासियों को खुशी और गर्व की अनुभूति होती है। मैं गुजरात के आदिवासी समुदाय की ओर से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं।
Tags: 0