सूरत : ग्रीन आर्मी ग्रुप ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 2.5 किमी के क्षेत्र में 301 पेड़ लगाए

सूरत :  ग्रीन आर्मी ग्रुप ने  विश्व पर्यावरण दिवस पर 2.5 किमी के क्षेत्र में 301 पेड़ लगाए

संस्था द्वारासमय-समय पर पेड़ लगाये जाते हैं और उसकी देखभाल की जाती है

ग्रीन आर्मी ग्रुप द्वारा सूरत के वराछा क्षेत्र में प्रतिदिन वृक्षारोपण किया जाता है। वृक्षारोपण के साथ-साथ प्रतिदिन वृक्षों की देखभाल का कार्य भी किया जाता है। यहीं कारण है कि विश्व पर्यावरण दिवस  अलग तरह से मनाया। संस्था के तुलसीभाई मंगुकिया ने कहा कि हमने तपोवन और सरदार स्कूल के सहयोग से अमरोली क्षेत्र में 2.5 किमी सड़क पर 301 पेड़ लगाए हैं। पर्यावरण दिवस के विशेष उत्सव में  ग्रीन आर्मी ग्रुप द्वारा स्कूल के छात्रों को शामिल किया गया। सरदार व तपोवन विद्यालयों के सहयोग से आयोजित वृक्षारोपण में विद्यार्थियों ने पौधरोपण भी किया और सभी को पेड़ों के महत्व के बारे में संदेश दिया गया। रोपण के समय एक बेटी को भारत माता बनाया गया। लड़की को चार पहिया वाहन पर बिठाकर वृक्षारोपण स्थल पर ले जाया गया। तुलसी मंगुकिया ने कहा, "हमें कई लोगों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिल रहा है।" हम जगह-जगह पेड़ लगाकर पर्यावरण और आने वाली पीढ़ी को बचाने का काम कर रहे हैं।
Tags: 0