सूरत : सार्वजनिक शौचालय में जाने से पहले सौ बार सोचिए, अंदर होता है गंदा काम

सूरत :  सार्वजनिक शौचालय में जाने से पहले सौ बार सोचिए, अंदर होता है गंदा काम

सार्वजनिक शौचालयों में जाने वाले किशोर भी अब सुरक्षित नहीं हैं

सूरत में सार्वजनिक शौचालय अब बदकाम यानी गंदा काम करने का केंद्र बनते जा रहे हैं। सूरत में सार्वजनिक शौचालय भी अब सुरक्षित नहीं हैं। सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल प्रकृति के खिलाफ कृत्य करने के लिए किया जा रहा है। सार्वजनिक शौचालयों में जाने वाले किशोर भी अब सुरक्षित नहीं हैं। शहर में एक और श्रृष्टि विरुद्ध का मामला सामने आया है। 
सूरत में 15 साल के युवक के साथ श्रृष्टि विरुद्ध वारदात को अंजाम दिया गया है। शहर के सलाबतपुरा में 20 साल के एक शख्स ने 15 साल के लड़के के साथ श्रृष्टि विरुद्ध हरकत की है। 15 वर्षीय किशोर सलाबतपुरा में सुलभ शौचालय में नहाने गया था, इसी बीच वहां साहेल उर्फ ​​सनी दंतानी नाम का युवक आ गया। वह जबरन किशोर के केबिन में घुस गया और किशोर के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद किशोर ने अपने परिवार को इस बारे में बताया और थाने में शिकायत दर्ज कराई। सलाबतपुरा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सूरत के रांदेर में एक किशोर ने 7 साल मासूम के साथ शौचालय में श्रृष्टि विरुद्ध हरकत की थी।  मजदूर वर्ग के परिवार से आने वाली मासूम ने इस बात की जानकारी अपने परिवार को दी। इतना ही नहीं मासूम के बेटे को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले किशोर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु की है। 
Tags: 0