
सूरत : रबर गर्ल को मिलेगा गुजरात का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
By Loktej
On
सूरत की रबर गर्ल के रूप में प्रसिद्ध अन्वी ने शारीरिक सीमाओं के बावजूद, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर योग में कई स्वर्ण पदक जीते
गुजरात सरकार द्वारा दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार गुजरात गरिमा पुरस्कार के लिए सूरत की रबर गर्ल के रूप में प्रसिद्ध अन्वी विजय ज़ांज़ारुकिया को चुना गया। आज यानी 1 मई गुजरात स्थापना दिवस पर पाटन में राज्य स्तरीय समारोह के अवसर पर आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देववर्तजी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के हाथों अन्वी को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
आपको बता दें कि सूरत की रबर गर्ल के रूप में प्रसिद्ध अन्वी ने शारीरिक समस्याओं और सीमाओं के बावजूद, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर योग में कई स्वर्ण पदक जीते हैं। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 3 दिसंबर 2021 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 जनवरी 2022 को और मुख्यमंत्री द्वारा 26 जनवरी 2022 को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया हैं।
Tags: