
सूरत : जीनोद गाँव में दिखा तेंदुआ, खेत में गन्ना काट रहे मजदूर भागे
By Loktej
On
गन्ना काट रहे शुगर फेक्टरी के मजदूरों ने तेंदुए को देखकर जान बचाने के लिए गाँव में लगाई दौड़
सूरत जिले के ओलपाड तालुके के सीमावर्ती इलाके में स्थित जीनोद गाँव में एक तेंदुआ दिखाई देने पर गाँव में हलचल मच गई थी। जीनोद से कमरोली जाने वाले रोड पर गुरुवार की सुबह तेंदुआ दिखाई दिया था। जिसके चलते खेत में काम करने वाले किसानों, मजदूरों सहित आसपास के गाँववालों में भय फ़ेल गया है। गाँव वालों के बताए अनुसार, गाँव के एक खेत में शुगर फेकट्री के कुछ मजदूर जब गन्ना काट रहे थे, तभी एक मजदूर ने जीनोद से कमरोली जाने वाले रोड पर एक तेंदुआ दिखाई दिया था।
तेंदुए को देखने के साथ ही सभी मजदूर जान बचाने के लिए गन्ने का खेत छोड़ कर गाँव में भाग गए थे। जिसके बाद मजदूरों ने खेत के मालिक और इसके बाड सरपंच को गाँव में तेंदुए के दिखाई दिये गए होने की जानकारी दी थी।
मजदूरों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सरपंच ने ओलपाड के फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी थी। जिसके बाद फॉरेस्ट विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा रख कर उसे पकड़ने की दिशा में आगे काम कर रही है।
Tags: Gujarat