सूरत : लो कर लो बात; टपोरी हत्या करके पाप धोने प्रयागराज गंगा नहाने गए थे!

सूरत : लो कर लो बात; टपोरी हत्या करके पाप धोने प्रयागराज गंगा नहाने गए थे!

पिछले कई समय से सूरत में क्राइम की घटनाओं में काफी इजाफा हो रहा है। ऐसे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पिछले फरवरी महीने में गोड़ादरा में देर रात एक व्यापारी की हत्या कर कुछ लुटेरों ने लूट मचाई थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की पूछताछ में जो हकीकत सामने आई है, उसे सुनकर आप सभी भी हैरान रह जाएँगे।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, गोड़ादरा के संतकृपा सोसायटी में रहने वाले देवाराम नेनाराम चौधरी ने देवनारायण कॉम्प्लेक्स में आई अपनी किराने की दुकान को इलेक्ट्रिक्स की दुकान में तब्दील किया था। 1 मार्च को उनकी दुकान का ओपनिंग भी होने वाला था। 21 फरवरी को वह रात को 11 बजे दुकान बंद कर रहे थे तभी दो टपोरी उनके पास आए और उनके पास से तेल लेने के बहाने झगडा करने लगे। इसी दौरान उसके साथ आए अन्य पाँच लोगों ने मिलकर उन्हें चाकू मार कर उनकी हत्या कर दी और उसके बाद उनकी चैन भी लूट ली।
हालांकि व्यापारी की हत्या करने के बाद दोनों को अपने इस कृत्य पर काफी पछतावा हुआ और अपना पश्चाताप करने के लिए वह गंगा नदी में नहाने चले गए। घटना में भागते फिर रहे आरोपी विकास उर्फ गुड्डुय और बिट्टू बैजनाथ चौले को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों ने बताया कि हत्या करने के बाद उन्हें काफी आत्मगलानी हुई, जिसके चलते दोनों गंगा में नहाकर अपने पाप धोने कि कोशिश कि थी।
Tags: Murder

Related Posts