सूरत : लिंबायत में सरकारी कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री से पेशकश

सूरत : लिंबायत में सरकारी कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री से पेशकश

सूरत में परप्रांतिय बहुल लिंबायत क्षेत्र में सरकारी कॉलेज शुरू करने के लिए स्थानिय विधायक और पार्षदों ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन दिया

विधायक संगीता पाटिल और सत्तारूढ़ दल के नेता अमित सिंह राजपूत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री से पेशकश
सोमवार को लिंबायत क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीतबेन पाटिल के नेतृत्व में लिंबायत क्षेत्र के शासकीय अनुदानित महाविद्यालय के लिए मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री एवं वित्त मंत्री से पेशकश की गयी।  
शिक्षा मंत्री जीतुभाई वाघाणी को ज्ञापन देते विधायत संगीता पाटिल और अमितसिंह राजपूत और लिंबायत क्षेत्र के पार्षद एवं कार्यकर्ता
सूरत शहर के लिंबायत क्षेत्र में परप्रांतिय आबादी बढने के साथ इस क्षेत्र के छात्रों को कॉलेज की पढई के लिए दस से पंद्रह किलोमीटर दुर जाना पडता है। लिंबायत क्षेत्र में सरकारी कॉलेज की स्थानिय लोगों की मांग को विधायक संगीता पाटिल ने गांधीनगर पहुचाने के लिए सोमवार को लिंबायत क्षेत्र के सभी पार्षदों के साथ पेशकश की। विधायक संगीता पाटिल और सूरत महानगरपालिका में सत्तारूढ़ दल के नेता अमित सिंह राजपूत सहित लिंबायत क्षेत्र के नगरसेवक ‌विक्रमभाई पाटिल, डॉ. नरेन्द्र पाटिल, अलका पाटिल, सुधाकर चौधरी, गेमरभाई देसाई, दिनेशभाई राजपुरोहित, दर्शनी कोठीया एवं प्रमुख कार्यकर्ता सोमवार को गांधीनगर पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  सी.आर.पाटिल, शिक्षा मंत्री जीतूभाई वाघानी और वित्त मंत्री कनुभाई देसाई के समक्ष लिंबायत में सरकारी कॉलेज शुरू कराने की मांग के साथ पेशकश की गयी। 

Tags: