सूरत : रांदेर में साली ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जीजा पर किया जानलेवा हमला

सूरत के रांदेर इलाके में केबल के बिजनेस से जुड़े एक व्यक्ति पर उसकी ही साली ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जानलेवा हमला किए होने का मामला सामने आया है। साली ने अपने प्रेमी के साथ प्रेम विवाह किया था, जिसके चलते उसके जीजा को काफी बुरा लगा था। इसके चलते साली ने अपने जीजा पर हमला करवाया था। इसके पहले भी साली ने पाँच बार अपने जीजा पर हमला करवाया था, पर इस बार की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी। इसके चलते पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की है। 
सूरत के रांदेर इलाके में रहने वाले सलीम नादिक नामक युवक अपने घर के पास खड़ा था। तभी साली के प्रेमी ने उस पर हमला कर दिया था। देखते ही देखते सलीम की साली के प्रेमी ने सलीम पर पाँच बार कुहाड़ी का हमला कर दिया था। इसके चलते सलीम को काफी चोट भी पहुंची थी। हालांकि इस दौरान आसपास के लोग वहाँ पहुँच गए थे। इसके चलते सलीम को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया था। भूतकाल में भी उसके प्रेमी द्वारा सलीम पर हमला कर उस से पैसों की मांग की गई थी। हमले की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी। घटना के फुटेज सामने आने पर सूरत पुलिस द्वारा इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की गई है। 
Tags: Murder