सूरत : पति से अनबन हुई तो अलग रहने लगी, रिश्तेदार समाधान कराने के बहाने शारीरिक शोषण करता रहा

सूरत : पति से अनबन हुई तो अलग रहने लगी, रिश्तेदार समाधान कराने के बहाने शारीरिक शोषण करता रहा

शेयर दलाल जीजा के खिलाफ पुलिस थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज

शहर के मोटा वराछा इलाके में रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना प्रकाश में आयी है। दंपत्ति के बीच मनमुटाव होने से पति से अलग रहने वाली साली को समाधान कराने के बहाने से एक साल से शारीरिक शोषण करने वाले शेयर दलाल जीजा के खिलाल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोटा वराछा अब्रामा रोड पर रहने वाली 29 वर्षीय विवाहिता का पति के साथ मनमुटाव होने से दोनों अलग रहते थे। एक साल पूर्व दंपत्ति के बीच समाधान कराने के बात विवाहिता के बुआ की बेटी का पति और मोटा वराछा वीआईपी सर्कल के पास एप्पल लक्जुरिया निवासी अरूण भरत काकडिया ने कहीं थी। समाधान कराने के बहाने शेयर दलाल जीजा युवती को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर जबरन शारीरिक संबंधन बनाता था।
पति के साथ समाधान कराने के बहाने यौन शोषण का शिकार हुई विवाहिता का पति के साथ समाधान हो जाने से जीजा की गंदी हरकतों के बारे में पति को बताया। समाधान के नाम पर अपनी हवस का शिकार बनाने वाले जीजा के खिलाफ विवाहिता पति के साथ अमरोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पुलिस ने शेयर दलाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया, लेकिन आरोपी फरार हो गया था। सब इंस्पेक्टर वी.जी. मलाणी मामले की जांच कर रहे है।
Tags: