सूरत : चाकू की नोंक संचा कारीगर से बाइक सवारों ने मोबाइल लूटा

घायल कारीगर को 108 एंबुलेंस में इलाज के लिए सिविल रेफर किया गया

शहर के बमरोली में उमियाधाम इलाके के एक संचा कारीगर को बाइक सवार छह अज्ञात आरोपियों द्वारा मोबाइल लूट लेने की घटना प्रकाश में आई है। नए साल के अहले सुबह हुई इस घटना के बाद घायल लवकुश को उपचार के लिए 108 की मदद से सिविल भेजा गया, जिससे पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंच गई। पता चला कि लवकुश पर शौच जाते समय रास्ते में हमला किया गया था।
रवींद्र पटेल (खाता धारक) ने बताया कि लवकुश जुगेश साहू ओडिशा के मूल निवासी हैं। संचा खाते में बोबीन भरने का काम करता है। लवकुश 8 महीने पहले ही सूरत आया था। घटना शनिवार सुबह की है। लवकुश फैक्ट्री के सामने स्थित पे एण्ड यूज में शौच के लिए गया था।
कुछ देर बाद घायलावस्था में आने से  फैक्ट्री में कारीगर जमा हो गए। तीन बाइक पर 6 हमलावरों ने  गले पर चाकू रख कर मोबाइल लूट ले जाने के बाद भी हमलावरों ने उसे चाकू मार दिया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Tags: