सूरत : दुबई वर्ल्ड एक्सपो में नगर निगम आयुक्त ने देश की सौ प्रथम ई-व्हीकल पॉलिसी प्रस्तुत की

सूरत : दुबई वर्ल्ड एक्सपो में नगर निगम आयुक्त ने देश की सौ प्रथम ई-व्हीकल पॉलिसी प्रस्तुत की

दुबई वर्ल्ड एक्सपो में सूरत नगर निगम ने में देश भर में सौप्रथम लागू इलेक्ट्रिक वाहन नीति के बारे में ऑनलाइन जानकारी प्रस्तुत की

4 साल में शहर में 500 ई-बस और 40 हजार ई-वाहन शुरू होंगे
दुबई वर्ल्ड एक्सपो में सूरत नगर निगम ने  में देश भर में सौप्रथम लागू इलेक्ट्रिक वाहन नीति के बारे में ऑनलाइन जानकारी प्रस्तुत की। प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक शहरी ग्रामीण विकास सप्ताह की योजना में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मूविंग टुवार्ड्स सस्टेनेबल फ्यूचर विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्चुअल इवेंट में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित इलेक्ट्रिक वाहन के लक्ष्य का 20% यानी 40,000 इलेक्ट्रिक वाहन 4 साल में शहर की परिवहन व्यवस्था में शामिल होंगे। इसके लिए निगम 500 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन, वाहन कर में छूट, पर्यावरण सुधार शुल्क में राहत, मुफ्त पार्किंग सुविधा और अन्य सुविधाएं मुहैया कराएगा। सूरत नगर निगम द्वारा वर्तमान में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के तहत लगभग 800 सिटी बसें चल रही हैं, अगले साल के अंत तक कुल 500 इलेक्ट्रिक बसें बीआरटीएस में चलेंगी। 
Tags: