सूरत : किसी और के बहकावे में आकर घर से भागने वाली लड़की के साथ हुआ ऐसा

लड़की को लिव-इन में रह रहे दंपति ने एक-दो दिन अपने घर में दी शरण, घर में होने के बाद भी लड़की के माता पिता के साथ किया लड़की को खोजने का नाटक

ऐसा माना जाता है कि किशोरावस्था जीवन का सबसे नाजुक समय होता है। इसको सार्थक साबित करने के कई प्रमाण भी देखने को मिलते है। इस उम्र में लड़के-लड़कियां कई बार गलत कदम उठा लेते हैं जिसकी परिणाम उन्हें जिंदगी भर भोगना पड़ता है। ऐसे ही एक मामले में किसी और के प्रलोभन से अपने घर से भागी किशोरी छेड़छाड़ की शिकार हो गई। नाबालिक लड़की को लिव-इन में रह रहे दंपति ने एक-दो दिन अपने घर में शरण लेने के बाद उसके परिवार से मुलाकात की और लड़की को खोजने का नाटक भी किया। मदद के नाम पर आरोपी जोड़े ने लड़की को एक परिचित के घर रहने भेज दिया जहाँ लड़की के साथ छेड़छाड़ हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कतारगाम में रहते हुए मजदूरी का काम करने वाले और मूलतः भावनगर निवासी मगनभाई (गोपनीयता कारण से नाम बदल दिया गया है) को 1 पुत्र और 1 पुत्री है। 10 अक्टूबर को उसकी 17 वर्षीय बेटी प्रिया (बदला हुआ नाम) अपने परिवार को बताए बिना चली गई। उसके माता-पिता द्वारा काफी खोजबीन करने के बावजूद प्रिया का कोई पता नहीं चला। आखिरकार चोकबाजार पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई। जाँच और खोजबीन के बीच नाबालिक लड़की एक हफ्ते बाद घर वापस आ गई थी। वापस आने के बाद लड़की ने पुलिस को घर के काम सहित छोटी-छोटी बातों पर अपनी माँ द्वारा परेशान किए जाने से तंग आकर घर से भागने की बात बताई। बाद में पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया।
पुलिस के मुताबिक पास की ही सोसायटी की रहने वाली काजल मिश्रा ने प्रिया को अच्छे जीवन और अच्छे लड़के से शादी का लालच देकर अपने साथ आकर रहने को कहा। इसके बाद लड़की घर से भाग गई और काजल के घर में रहने चली गई। यहां लड़की को पता चला कि काजल खुद किशोर गोहिल नाम के युवक के साथ लिव-इन में रहती थी। एक-दो दिन प्रिया काजल के घर पर रह रही थी। दूसरी ओर काजल और किशोर प्रिया के माता-पिता से मिले और प्रिया को अपने ही घर में रखने के बाद भी उसे खोजने का नाटक किया। इतना ही नहीं कुछ दिनों बाद उन्होंने प्रिया को प्रकाश नाम के एक युवक के घर रहने के लिए भेज दिया। यहां प्रकाश ने नाबालिक लड़की के साथ शारीरिक रूप से छेड़छाड़ किया। बाद में काजल और किशोर ने प्रिय के मिलने की कहानी बताते हुए उसे उसके घर छोड़ गए। इन दोनों ने लड़की को डरा-धमका कर भेजा था और थोड़ी पूछताछ के बाद डरी हुई प्रिया ने पुलिस को सब सच बता दिया।
जानकारी मिलने का बाद कतारगाम पुलिस ने मुख्य आरोपी काजल मिश्रा, उसके प्रेमी किशोर रामजी गोहिल और छेड़छाड़ करने वाले प्रकाश केशव नागर को पकड़ लिया है। आगे की जांच पीआई चौधरी कर रहे हैं। काजल मिश्रा मूलतः उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और यहाँ भगवान् नगर में रहती है।