सूरत : उभराट के समंदर में डूबने से दो बैंक कर्मचारियों की मौत

सूरत : उभराट के समंदर में डूबने से दो बैंक कर्मचारियों की मौत

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पांच कर्मचारी छुट्टी मनाने उभराट बीच पर गए थे

सूरत के बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पांच कर्मचारी रविवारी की छुट्टी मनाने उभराट बीच पर गए थे और समुंदर में नहाने गए। इस बीच दो कर्मचारियों की डूबने से मौत हो गई। मृतक परिवार में दिवाली की खुशी मातम में तब्दील हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूरत के अडाजण में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की जोनल ऑफिस में कार्यरत पांच कर्मचारी आज रविवार की छुट्टी होने से उभराट के समुंदर किनारे कार में घुमने गए थे और दोपहर समुंदर में नहा रहे थे। इस बीच पानी के बहाव में सुहास सुभाष शिंदे (उम्र 37, निवासी सी/102, राजहंस विंग, केनाल रोड , पालनपुर, सूरत)और  तरूण भानसिंग ठाकोर ( उम्र 24, निवासी पाश्र्वनाथ कॉम्पलेक्स, महालक्ष्मी मंदिर के सामने, अडाजण, सूरत) गहरे पानी चले जाने से डूब गए। जिससे उनके दोस्त डर गए और समुंदर किनारे तैनात पुलिस होमगार्ड को घटना की जानकारी दी। 
दोनों कर्मचारियों की खोजबीन की गई। घंटों की मशक्कत के बाद सुहास शिंदे और तरूण ठाकोर की लाश मिली। घटना के संदर्भ मरोली पुलिस ने कानूनी कार्यवाही की। दिवाली के त्योहार पर खुशी मनाने निकले पांच दोस्तों में से दो दोस्तों की मौत से दोस्त और परिवार में मातम छा गया। मरोली पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Tags: