सूरत : घोघा-हजीरा रॉ-पैक्स सेवा आज से शुरू

सूरत : घोघा-हजीरा रॉ-पैक्स सेवा आज से शुरू

घोघा-हजीरा फेरी सर्विस 24 जुलाई से बंद की गई थी

शहर में बसे भावनगर के लोगों को अब राहत मिलेगी। क्योंकि ढाई महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद दिवाली से ठीक पहले रॉ-पैक्स  सेवा फिर से शुरू होने से लोग कम समय में भावनगर और सूरत जा सकेंगे। वार्षिक शिड्युल के मुताबिक जहाज को मेटेंनन्स के लिए भेजें जाने से घोघा-हजीरा फेरी सर्विस 24 जुलाई से बंद की गई थी। हालांकि, अब जब जहाज का मेटेंनन्स कार्य पूरा होने से फेरी सर्विस को ऑपरेट करने की हरी झंडी मिल गई है। जिसके मुताबिक सुबह 8 बजे हजीरा से पहली ट्रिप रवाना हुई है। वहीं घोघा से दोपहर 3 बजे प्रथम फेरा होगा।  
हजीरा-घोघा के बीच रॉ-पैक्स फेरी सेवा शुरू कर दी गई है। यह सेवा यात्रियों, मोटरसाइकिलों, कारों, बसों और ट्रकों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाती है। हजीरा-घोघा रो-पैक्स फेरी सेवा शुरू होने के साथ ही इन दोनों स्थानों के बीच की दूरी 370 किमी से घट गया है।  पहले इस यात्रा में 12 घंटे लगते थे, जबकि अब केवल 4 घंटे लगते हैं। जो लोग सुबह नौका से भावनगर से सूरत के लिए निकलते हैं, वे शाम तक लौट सकते हैं।
Tags: