सूरत : देर रात डंपर ने मारी महिला पुलिस को टक्कर, ड्राईवर हुआ फरार

पिछले कई समय से शहर में दुर्घटनाओं की संख्या में काफी इजाफा देखने मिला है। लगातार होने वाली इन घटनाओं के बीच सूरत के भेस्तान तीन रास्ते पर एक महिला पुलिस की भी दुर्घटना में मौत हुई थी। दो महिला कॉन्स्टेबल सहित तीन लोगों को डंपर ने टक्कर मारी थी। देर रात बनी इस घटना के बाद उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच आए थे। घटना में मृत्यु को प्राप्त हुई महिला कॉन्स्टेबल का नाम हीनाबेन है। पुलिस ने फिलहाल टक्कर मारने वाले डंपर के चालक को ढूँढने के लिए जांच शुरू की है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, महिला कॉन्स्टेबल एक रिक्शा चालक के पेपर चेक कर रही थी। तभी डंपर ने रिक्शा को टक्कर दी थी। जिसके चलते पेपर चेक कर रही महिला कॉन्स्टेबल सहित तीनों पुलिस कर्मचारी को टक्कर मारी थी। बुधवार को हीनाबेन नाइट ड्यूटी में जयश्री भोया और गोविंद वकातर के साथ चेकिंग कर रहे थे। डंपर की टक्कर के कारण हीनाबेन घटनास्थल पर ही मृत्यु को प्राप्त हुई थी, जबकि अन्य दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट आई थी। बता दे की बता दे कि हीनाबेन पिछले 5 सालों से पुलिस विभाग में WPC के तौर पर काम कर रही थी। 
Tags: Accident