
सूरत : मित्र की पत्नी के साथ बिल्डर ने किया दुष्कर्म, पति और बच्चों को जान से मारने की दी धमकी
By Loktej
On
घर जाकर नशीली दवाएं पिलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
पिछले कई समय से शहर में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं के बीच एक और दुष्कर्म की घटना सामने आई है। सूरत से सामने आई दुष्कर्म की इस घटना में शहर के पुना में रहने वाले एक कोंट्राक्टर की 31 साल की महिला के साथ वेसु के 37 वर्षीय बिल्डर ने नशीली दवाएं पिलाकर उसके साथ अश्लील तस्वीरें गिराई थी। जिसके बाद उसके पति और संतानों को मारकर उसके अश्लील फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया था। फिलहाल आरोपी बिल्डर के खिलाफ महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद आरोपी की खोज शुरू की थी।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, वेसु के रहने वाले 37 वर्षीय बिल्डर जिगर मेहता जो की शहर के अलग-अलग इलाकों में साइट पर काम कर रहे थे। जिगर ने पुना में कोंट्राक्टर मनसूख़ को अपनी सरथाना साइट का काम दिया था। साइट के कम के कारण जिगर आए दिन मनसूख़ के घर आता रहता था। जिसके चलते उसकी जिगर की पत्नी रंजना के साथ भी परिचय हुआ था। इसके बाद जिगर ने मनसूख़ के फोन से रंजना का नंबर लेकर उसे मैसेज करने लगा।
एक द्दीन जब रंजना घर पर अकेली थी तभी जिगर वहाँ पहुँच गया। इस दौरान जिगर ने मनसूख़ की पत्नी को नशीले पदार्थ पीला दिया था। नशीले पदार्थ के पीने से रंजना को चक्कर आए और वह बेहोश हो गई। जैसे ही रंजना होश में आई, जिगर ने उसे रंजना को उसके नग्न फोटो बताकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर उसके साथ दुष्कर्म करने की शिकायत की थी। इस तरह ब्लेकमेल कर जिगर ने बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके चलते रंजना ने जिगर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। मंगलवार को रात को पुना पुलिस जिगर को पकड़ने के लिए उसके घर पर पहुंची थी। पर जिगर वहाँ से फरार हो चुका था।
Tags: Rape
Related Posts
