सूरत से ही निकलेगा गांधीनगर का रास्ता : ईसूदान गढवी

सूरत से ही निकलेगा गांधीनगर का रास्ता  : ईसूदान गढवी

पूर्व पत्रकार ईसूदान गढवी ने आम आदमी पार्टी ज्वोईन करने के बाद सूरत में पहली बार पधारने पर तक्षशिला अग्निकांड में मारे गए छात्रों को श्रध्दांजली दी।

मनपा चुनाव में आप का जो शानदार प्रदर्शन है उसे बरकरार रखेः ईसूदान गढवी 
सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) जॉइन करने के बाद आज सूरत आए ईसूदान गढवी ने कहा कि गांधीनगर का रास्ता सूरत से निकलेगा।उन्होंने कहा कि सूरत में आप ने जो नींव डाली है, वह गांधीनगर तक पहुंचेगी। आप में शामिल होने के बाद आज पहली बार सूरत पहुंचे ईसूदान गढ़वी ने तक्षशिला घटना के 22 मृतकों को श्रद्धाजंलि देने के साथ ही उनके परिजनों को सांत्वना दी। ईसूदान गढवी ने परिजनों को यह आश्वासन भी दिया कि न्यायिक लड़ाई में आप हरसंभव सहायता करेगी। प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई इस घटना में मारे गए विद्यार्थियों के परिजनों से मिलने के बाद गढवी ने कहा कि सूरत महानगर पालिका चुनाव में आप ने जो शानदार प्रदर्शन किया है उसे बरकरार रखने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं द्वारा हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सूरत महानगर पालिका में विपक्ष के नेता धर्मेश भंडेरी समेत आप के पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ईसूदान गढवी के स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाईं। आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने तो मास्क तक नहीं लगाया था। दो दिन पहले ही पूर्व पत्रकार ईसूदान गढ़वी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। सोमवार को अहमदाबाद आए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ईसूदान गढवी का पार्टी में स्वागत किया था।