
सूरत : जहाज से समुद्र में छलांग लगाने वाले बुजुर्ग का तीसरे दिन भी अता-पता नहीं!
By Loktej
On
शनिवार को सूरत से भावनगर जाते समय घोघा और पीरमबेट के बीच लगा दी थी समुन्द्र में छलांग
तीन दिन पहले सूरत से रो-रोके माध्यम से भावनगर जा रहे एक परिवार के एक बुजुर्ग ने रास्ते में घोघा और पीरमबेट के बीच समुन्द्र में छलांग लगा दी। दरअसल शनिवार को सुबह 11.30 बजे जब रो-रो फेरी पीरमबेट पहुंची तो रो-रो में बैठे 69 वर्षीय बटुकभाई विट्ठलभाई सुतरिया जहाज में से समुद्र में छलांग लगा दी। घटना के तीन दिन बाद भी लगातार खोजबीन के बाद भी उनका कोई अतापता नहीं चला हैं।
जानकारी के अनुसार,मूल रूप से भावनगर के रहने वाले और सूरत आए बटुकभाई और उनकी पत्नी और बच्चे (लड़का और लड़की) सूरत से वापस भावनगर रो-रो से जा रहे थे। इसी दौरान जब रो-रो फेरी घोघा और पीरमबेट पहुंची तब बटुक भाई ने समुन्द्र में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही रो-रो संचालकों ने रो-रो को कुछ समय के लिए रोक दिया और घटना की जानकारी मरीन पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पीएसआई एन एम मंडरा सहित मरीन पुलिस घोघा टर्मिनल पर आ पहुंची।
इसके बाद मरीन पुलिस ने समुन्द्र में बटुकभाई की खोजबीन की। इस खोजबीन के तीन दिन बाद भी बटुकभाई की कोई खबर नहीं मिली। बटुकभाई सूरत में नौकरी करने वाले अपने बेटे के पास सूरत गए थे। इस यात्रा में वो अपने परिवार समेत सूरत से वापस भावनगर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि एक टीम घटना के दिन से लगातार उनकी तलाश कर रही हैं पर अभी तक उनकी कोई खबर नहीं लगी। साथ ही अभीखोज करने वालों को अभी तक कोई लाश भी नहीं मिली जिससे ये माना जा सके की उनकी डूबने से मौत हो गई।
Tags: Bhavnagar
Related Posts
