सूरत : कोरोना की वजह से माता की हुई मौत, पुत्र ने अस्पताल की छत से कूद कर की आत्महत्या

संतान की आत्महत्या से पिता को भी लगा सदमा

बढ़ते हुये कोरोना के केसों के कारण सभी हताश हो चुके है। कई लोगों ने अपने स्वजन को कोरोना के इस विषचक्र में खो दिया, तो कईयों के पूरे परिवार ही कोरोना की बाली चढ़ गए। ऐसे में सूरत से आई इस खबर को सुनकर आपका दिल भी दहल उठेगा। जहां एक कोरोनाग्रस्त माता की मौत को सहन नहीं कर पाने वाले युवक ने अस्पताल की छत से कूद कर मौत की छलांग लगाई थी। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय छायाबेन और राजुभाई की संतान में 24 वर्षीय नीरव था। नीरव विधायक जंखनाबेन की अस्पताल में काम करता था। जबकि उसकी माता एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। 20 दिन पहले उनकी माता का कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आया था। जिसके चलते उन्हें संजीवनी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। 
बुधवार को अचानक ही माता छायाबेन की मृत्यु हो गई थी। जिसकी जानकारी अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा परिवार को दी गई। यह सुनकर ही पुत्र नीरव अस्पताल दौड़ आया था। अस्पताल आने पर नीरव अपनी माता के चले जाने का दुख सहन नहीं कर पाया था और अस्पताल की छत पर चढ़कर उसने मौत की छलांग लगा दी थी। अपनी एक मात्र संतान के इस तरह आत्महत्या कर लेने से पिता राजूभाई भी सदमें में है। अपनी माता के प्रति नीरव का प्यार देखकर अस्पताल का स्टाफ भी भावुक हो गया था। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी मिलते ही, पुलिस भी घटनास्थल पर दौड़ आई थी।