सूरत में कोरोना बेकाबू , नए 2476 मरीज, 27 की मौत, 813 हुए डिस्चार्ज

सूरत में कोरोना बेकाबू , नए 2476 मरीज, 27 की मौत, 813 हुए डिस्चार्ज

सूरत शहर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण बहुत ही तेजी से फैल रहा है, गुरूवार को एक दिन में ही नए २४७६ मरीजों का रिपोर्ट पोजिटिव आया और अस्पताल में चिकित्सा ले रहे २७ मरीजों की कोरोना से मौत हुई।

अब तक 96983 संक्रमित, मृतकों की संख्या 1569, स्वस्थ हुए 77241, एक्टिव मरीज 18173
सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ों में लगातार वृध्दि जारी है। गुरूवार को  पोजिटिव मरीजों की संख्या 2400 के पार हो गई। शहर-जिले में गुरूवार को नए 2476 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 813 मरीज डिस्चार्ज हुए। अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 96,983 मरीज कोरोना संक्रमित हुए । गुरूवार को शहरी क्षेत्र से 22 और ग्रामीण क्षेत्र से 5 सहित 27 कोरोना मरीजों की मौत हुई। अब तक शहर जिले में कुल 1569 की मौत हुई और 77,241 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। शहर जिले में 18,173 कोरोना मरीज अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन फेसीलीटी में चिकित्सा ले रहे है। 
गुरूवार को सूरत शहर में नए 1958  मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 75,551 हुई। गुरूवार को शहर के उधना  जोन के उधना क्षेत्र से 51 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में, उधना जोन के उधना क्षेत्र से 70 वर्षीय महिला की स्मीमेर होस्पीटल में, रांदेर जोन के पालनपोर जकातनाका क्षेत्र से 34 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, वराछा-बी जोन के नाना वराछा क्षेत्र से 60 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  कतारगाम जोन के अमरोली क्षेत्र से 59  वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में,  वराछा-ए जोन के  पुणागांव क्षेत्र से 85 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में,  कतारगाम जोन के  अमरोली छापराभाठा रोड क्षेत्र से 33  वर्षीय पुरूष की  स्मीमेर अस्पतला में, कतारगाम जोन के अमरोली क्षेत्र से 85 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  उधना जोन के पांडेसरा क्षेत्र से 32 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, कतारगाम जोन के सुमुलडेरी रोड क्षेत्र से 46 वर्षीय महिला की सिविल अस्पतला में, वराछा-बी जोन के नाना वराछा क्षेत्र से 65 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, वराछा ए जोन के वराछा क्षेत्र से 65 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में,  लिंबायत जोन के डिंडोली क्षेत्र से 58 वर्षीय पुरूष की सिविलअस्पताल में,  लिंबायत जोन के डिंडोली क्षेत्र से 42 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में,  सेन्ट्रल जोन के  नानपुरा क्षेत्र से 67 वर्षीय पुरूष की गिरिश ग्रुप ऑफ अस्पताल में, वराछा-बी जोन के मोटा वराछा क्षेत्र से 75 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में,  अठवा जोन के पार्ले पोईन्ट क्षेत्र से 68 वर्षीय पुरूष की मिशन अस्पताल में, अठवा जोन में सरसाणा क्षेत्र से 40 वर्षीय पुरूष की युनिक अस्पताल में ,  रांदेर जोन के रांदेर क्षेत्र से 55 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, रांदेर जोन के अडाजण क्षेत्र से 62 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, रांदेर जोन के पाल क्षेत्र से 63 वर्षीय महिला की मिशन अस्पताल में और वराछा-ए जोन के वराछा क्षेत्र से 53 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में कोरोना चिकित्सा के दौरान मौत हो गई। अभी तक शहर में कोरोना से 1251 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुरूवार को कोरोना संक्रमित नए 639 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। अब तक शहर में से 60,068 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
गुरूवार को नए 1958 कोरोना संक्रमित मरीजों में से शहर में सबसे अधिक मरीज रांदेर जोन से 346, अठवा जोन से 343,  कतारगाम जोन से 241, उधना जोन से 218 , वराछा-ए जोन से 213,  सेन्ट्रल जोन से 211, लिंबायत जोन से 203 और वराछा-बी जोन से 183  नए मरीजों का समावेश है। 
जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज अठवा जोन में 14,934  कोरोना संक्रमित मरीज है, रांदेर जोन में 12,417 कतारगाम जोन में 10,835,  लिंबायत जोन में 7560, वराछा-ए जोन में 8001, सेन्ट्रल जोन में 7522, वराछा बी जोन में 7067 और सबसे कम उधना जोन में 7015 कोरोना संक्रमित मरीज है। इसी के साथ अब तक शहर में 1251 लोगों की और ग्रामीण क्षेत्र से 318 लोगों की मौत हुई है। शहर जिले में सरकारी निजि अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन में 18,173 लोग कोरोना की चिकित्सा ले रहे है। 
Tags: