सूरत में कोरोना संक्रमण जारी, नए 2363 मरीज, 30 की मौत, 853 हुए डिस्चार्ज

सूरत में कोरोना संक्रमण जारी,  नए 2363 मरीज, 30 की मौत, 853 हुए डिस्चार्ज

सूरत शहर जिले में कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है, नए पोजिटिव मरीजों के साथ अब धीरे धीरे कोरोना से मृतकों का आंकडा भी बढ़ रहा है।

अब तक 90239 संक्रमित, मृतकों की संख्या 1488, स्वस्थ हुए 74543, एक्टिव मरीज 14208
सूरत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा रिकोर्डब्रेक 2300 से अधिक पहुंच गया है। शहर-जिले में सोमवार को नए 2363 कोरोना संक्रमित मरीजों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया और 853 मरीज डिस्चार्ज हुए। अभी तक शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र से कुल 90,239 मरीज कोरोना संक्रमित हुए । सोमवार को शहरी क्षेत्र से 28 और ग्रामीण क्षेत्र से 2 सहित 30 कोरोना मरीजों की मौत हुई। अब तक शहर जिले में कुल 1488 की मौत हुई और 74,543 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। शहर जिले में 14,208 कोरोना मरीज अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन फेसीलीटी में चिकित्सा ले रहे है। 
सोमवार को सूरत शहर में नए 1879 मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 70,191 हुई। सोमवार को शहर के  रांदेर जोन के जहांगीराबाद क्षेत्र से 80 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, लिंबायत जोन के डींडोली क्षेत्र से 45 वर्षीय पुरूष की सिविल होस्पीटल में, लिंबायत जोन के नवागाम डींडोली क्षेत्र से 45  वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में,  अठवा जोन के भीमराड क्षेत्र से 58 वर्षीय पुरूष की महावीर अस्पताल में,  रांदेर जोन के जहांगीरपुरा  क्षेत्र से 65 वर्षीय पुरूष की युनाईटेड ग्रीन अस्पताल में,  वराछा-ए जोन के वराछा क्षेत्र से 42 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  वराछा-ए जोन के  पुणागांव रोड क्षेत्र से 45 वर्षीय महिला की स्मीमेरअस्पतला में, लिंबायत जोन के  परवत पाटिया क्षेत्र से 62 वर्षीय महिला की  स्मीमेर अस्पताल में,  वराछा-ए जोन के कापोद्रा क्षेत्र से 52 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में, वराछा-बी जोन के  कागरीगल चौक क्षेत्र से 85 वर्षीय महिला की सिविल अस्पतला में, वराछा-बी जोन के मोटावराछा क्षेत्र से 70 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में,  उधना  जोन के भेस्तान क्षेत्र से 52 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  कतारगाम जोन के कोजवे रोड क्षेत्र से 75  वर्षीय पुरूष की  स्मीमेर अस्पताल में,  कतारगाम जोन के अमरोली  क्षेत्र से 60 वर्षीय महिला की स्मीमेर अस्पताल में,  अठवा जोन के पिपलोद क्षेत्र से 62 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में,  कतारगाम जोन के सुमुल डेरी रोड क्षेत्र से 71 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में, वराछा-ए जोन के पुणागांव क्षेत्र से 52 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल में,  रांदेर जोन में अडाजण क्षेत्र से 72 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में,  रांदेर जोन के अडाजण क्षेत्र से 50 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में,  वराछा-बी जोन के योगीचौक क्षेत्र से 62 वर्षीय पुरूष की सिविलअस्पताल में,  वराछा-ए जोन में  वराछा क्षेत्र से 25 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में,  कतारगाम जोन के कोसाड अमरोली क्षेत्र से 52 वर्षीय पुरूष की स्मीमेर अस्पताल में,  उधना जोन के उधना क्षेत्र से 29 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में , वराछा-ए जोन के मोटा वराछा क्षेत्र से 60 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, लिंबायत जोन के डिंडोली क्षेत्र से 59 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, वराछा-बी जोन के सरथाण जकातनाका क्षेत्र से 54 वर्षीय पुरूष की सिविल अस्पताल में, रांदेर जोन के अडाजण क्षेत्र से 52 वर्षीय पुरूष की महावीर अस्पताल में और अठवा जोन के पीपलोद क्षेत्र से 59 वर्षीय पुरूष की युनिक अस्पताल में कोरोना चिकत्सिा के दौरान मौत हो गई। अभी तक शहर में कोरोना से 1180 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को कोरोना संक्रमित नए 629 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। अब तक शहर में से 58.175 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
सोमवार को नए 1879 कोरोना संक्रमित मरीजों में से शहर में सबसे अधिक मरीज अठवा जोन से 340, रांदेर जोन से 344, कतारगाम जोन से 261, वराछा-ए जोन से 237, लिंबायत जोन से 182, उधना जोन से 177, वराछा-बी जोन से 175 और सेन्ट्रल जोन से 163 नए मरीजों का समावेश है। 
जोन वाईज अब तक कुल संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सबसे अधिक मरीज अठवा जोन में 14,052  कोरोना संक्रमित मरीज है, रांदेर जोन में 11,513 कतारगाम जोन में 10,140 लिंबायत जोन में 7204, वराछा-ए जोन में 7353, सेन्ट्रल जोन में 6929, वराछा बी जोन में 6515 और सबसे कम उधना जोन में 6485 कोरोना संक्रमित मरीज है। इसी के साथ अब तक शहर में 1180 लोगों की और ग्रामीण क्षेत्र से 308 लोगों की मौत हुई है। शहर जिले में सरकारी निजि अस्पताल तथा होम कोरोन्टीन में 14,208 लोग कोरोना की चिकित्सा ले रहे है। 
Tags: