सूरत : खुद की संतान न होने के शक में बेटे की हत्या करने वाले बाप को आजीवन कारावास

सूरत : खुद की संतान न होने के शक में बेटे की हत्या करने वाले बाप को आजीवन कारावास

सोते समय काट दिया था अपने ही पुत्र का गला

आज से चार साल पहले पैदा हुआ पुत्र खुद का नहीं होने क वहम रखकर अपने ही पुत्र की हत्या करने वाले पिता को एडिशनल जज ने सेसन्स जज ने आजीवन कैद और दंड की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने आरोपी के इस कृत्य को शिकायत कर्ता पर किए चारित्र्य पर शंका के कारण किए गए होने का माना है। कोर्ट ने कहा की आरोपी अपने शंकाशील स्वभाव और परिस्थित के साथ अनुकूलन बनाने में निष्फल रहा और इसके चलते ही उसने बालक की हत्या कर दी।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, परवतगाम के खाड़ी फलिया में रहने वाले आरोपी संजय सुमन चौधरी ने साल 2013 में सोनलबेन के साथ लव मैरेज किए थे। शादी के बाद दोनों को एलेक्ष नाम का एक पुत्र भी हुआ था। हालांकि पुत्र के जन्म के बाद पति संजय को पत्नी के चारित्र्य पर शंका गई थी और उसे एलेक्ष भी खुद क पुत्र ना होने का वहम था। 
इसी कारण कई बार पति और पत्नी के बीच मतभेद भी होते थे। जिसके चलते दोनों अलग रहने लगे। इसी बीच 12 मार्च 2017 को सोनल पति के घर के नजदीक ही रहने वाली अपनी मौसी रंजनबेन के यहाँ आई थी। जहां रात के दौरान सोते वख्त एलेक्ष का गला काट दिया था। यहीं नहीं हत्या करने के बाद संजय उसी बेड के नीचे छिप गया था।  इस मामले में सोनल बेन ने पति संजय के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसकी सुनवाई के दौरान एडिशनल जज अद्वैत व्यास ने संजय को आजीवन कारावास की सजा दी थी। 
Tags: Murder

Related Posts