सूरतः जानें दांडी यात्रा के पदयात्रियों की सेवा देने वाले फिजियोथेरेपिस्ट के बारे में

सूरतः जानें दांडी यात्रा के पदयात्रियों की सेवा देने वाले फिजियोथेरेपिस्ट के बारे में

हर सुबह दांडी तीर्थयात्रियों के लिए कई प्रकार के एक्सरसाइज कराते हैं

पैदल चलने वालों की देखभाल करने का अवसर मिलना मेरे लिए गर्व का क्षणः  डॉ. शुभम दुबे
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 12 मार्च को साबरमती से शुरू हुई दांडी यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। शुभम दुबे दांडी यात्रा की शुरुआत से पैदल यात्रियों की सेवा में रहे हैं, जो हर सुबह दांडी तीर्थयात्रियों के लिए कई प्रकार के एक्सरसाइज कराते हैं। पैदल चलने वालों को वार्म अप कराकर  उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
 26 वर्षीय डॉ. शुभम दुबे, नडियाद में राज्य खेल विभाग के तहत संचालित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ऑफ़ गुजरात में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। दांडी यात्रा के अनुभव के बारे में बताते हुए, वे कहते हैं कि पैदल चलने वालों के उत्साह और ऊर्जा को बनाए रखने के लिए, हमारी टीम नियमित रूप से नब्ज, नाड़ी, रक्तचाप, तापमान की जांच करती है। इसके बाद वार्मअप एवं स्ट्रेचिंग कराते हैं। कोरोना से सावधानी के लिए मास्क, सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रशिक्षित किया है।  हम 12 फिजियोथेरेपिस्ट के 12 समूहों में विभाजित हैं। समूह के अनुसार दांडी यात्रियों  को अलग-अलग उपचार भी दिए जाते हैं, जिसमें मांसपेशियों में दर्द, टखने का दर्द, कंधे का दर्द, कमर दर्द आदि शामिल हैं। जबकि शरीर को आराम देने के लिए व्यायाम कराते हैं। 
डॉ. शुभम ने आगे कहा कि गर्मी में ड‌िहाइड्रेशन को रोकने के लिए हम 10 किमी की दूरी पर पीने के पानी की व्यवस्था करते हैं। पैर की मांसपेशियों को आराम देने के लिए हम कई बार व्यायाम कराते हैं। दोपहर में भी सुबह की तरह फिर से रूटीन चेकअप होता है। हम सड़क पर चलते समय चोटों को रोकने के लिए प्रशिक्षित करते हैं, अगर कोई चोट आती  है, तो इसका भी इलाज किया जाता है। यात्री के सामान्य और फिट रहने पर ही आगे की यात्रा की अनुमति दी जाती है।
 प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. शुभम कहते हैं कि पू. गांधी बापू की ऐतिहासिक दांडी यात्रा के इस पुनरुद्धार में शामिल होकर पैदल चलने वालों की सेवा करने का अवसर मिलना मेरे लिए गर्व का क्षण है। उल्लेखनीय है कि डॉ. शुभम दूबे के साथ अहमदाबाद से जुड़े फीजियोथेरेपिस्ट डॉ.अल्पेश चूड़ासमा, डॉ. सोहिल शाह, डॉ. दिव्येश सोनागरा, डॉ. रवींद्र ठुम्मर, डॉ. समीप शाह, डॉ. अचल मकवाना, डॉ. श्रद्धा सुरती, डॉ. निलेश्वरी चौधरी, डॉ. नेनेश खसनिया, डॉ. सपना मकवाणा एवं डॉ. प्रियंका मकवाणा के समावेश है।  
Tags: