मोबाईल में खो चुके युवाओं को किताबी दुनिया में लाने के लि, पुस्तक मेले का आयोजन

मोबाईल में खो चुके युवाओं को किताबी दुनिया में लाने के लि, पुस्तक मेले का आयोजन

एक ही छत के तले नुमायां हो हजारो लेखकों की 2 लाख से ज्यादा किताबे चार दिवसीय किताब लवर्स बुक फेयर का आयोजन 18 से

सूरत  :  20 मार्च : सूरत शहर के पुस्तक प्रेमियों के लिए एक बडा बुक फेयर आयोजित होने जा रहा है। इस बुक फेयर में हजारों लेखको की हजारो विषयो पर 2 लाख से ज्यादा किताबों को विशाल संग्रह प्रदर्षित किया जायेगा पुस्तक मेले में बडी संख्या में साहित्यकारों, छात्रों और पढने के सौकीन  लोगो कों आमंत्रित किया गया  है। 
इस्कॉन मोल में आयोजित किया गया है बूक फैर
उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था किताब लवर्स के श्री हरप्रीतसिंह चावला ने दी। उन्होंने बताया कि बुक फेयर किताब लवर्स का आयोजन इसकान मोल राजहंस टाकिज के सामने में 18 से 23 मार्च तक किया गया है। श्री चावला ने बताया कि प्रदर्षनी का मकसद डिजीटल दुनिया में किताबों और साहित्य से दूर होते युवाओं को इसकी महत्ता बताना है। आज भी किताबों को हाथों में लेकर पढना एक सुखद अहसास कराता है। संस्था अब तक देश भर में 16 से ज्यादा प्रदर्षनी लगा चुकी हैं । 
प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते उन्होंने बताया कि यहाँ हजारों लेखकों की 2 लाख से ज्यादा किताबो का संग्रह है। जिनमें साहित्य, किस्से कहानियों और कविताओं की किताबो के साथ ही बायोग्राफिक, अपराध, ज्योतिष, राजनीतिक, इंटरनेशनल इस्यूस, कुकिंग, डिक्शनरी, फोटोग्राफी वाईल्ड लाईफ, इनसायक्लोपीडिया, रोमांस, फेंटेसी, धर्म और विज्ञान की किताबे शामिल है।
हिंदी और इंगलिश विषय की इन किताबों के सैकडों नेशनल और इंटरनेशनल आथर्स है। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों की बेस्ट सेलर किताबो को भी शामिल किया गया है। श्री चावला ने बताया कि प्रदर्शनी आयोजन कोविड की आदर्श गाइडलाईन  का पालन करते हुए ही किया जाएगा
Tags: 0