सूरत : मानसिक अस्थिर और मूकबधिर युवती दुष्कर्म के बाद गर्भवती, हर बात पर रहस्य की परतें

बीच सड़क पर रिक्शा चालक को मिली थी युवती, कामरेज के ट्रस्ट ने दिया सहारा

लगभग एक महीने पहले वरियाव-छापराभाठा रोड पर से मिली मानसिक रूप से अस्थिर और मूकबधिर युवती  कामरेज के मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मेडिकल चेकअप करवाने पर उसे 3 महीने का गर्भ होने की जानकारी मिली है। जिसके चलते किसी ने अंजान दुष्कर्म करने की शिकायत अमरोली पुलिस में दर्ज कर दी गई है। 
बीच रोड पर मिली थी युवती
विस्तृत जानकारी के अनुसार, वरियाव-छापराभाठा रोड पर से निकलने वाली एक रिक्शा को डी.डी. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नजदीक रोड पर अस्तव्यस्त कपड़ों में बैठी एक युवती पर रिक्शा चालक की नजर पड़ी थी। रिक्शा चालक ने मानवीय अभिगम दिखाते हुये युवती का नाम और वह कहाँ रहती है, इसके बारे में जानकारी थी। पर रिक्शा चालक की एक भी बात समज नहीं पड़ी थी। 
कामरेज के मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट ने की युवती की मदद
मानसिक रूप से अस्थिर और मूकबधिर युवती को अन्य राहदारियों की मदद से एक सलामत जगह पहुंचाया था। इसी बीच रिक्शा चालक ने कर्मरेज स्थित मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट को युवती के बारे में जानकारी दी थी। ट्रस्ट के स्वयंसेवक युवती के बारे में सुनकर तुरंत ही वहाँ दौड़े चले आए थे। उन्होंने भी युवती से उसका नाम, उसका पता और परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया था, पर युवती कोई भी उत्तर नहीं दे रही थी। 
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में दर्ज शिकायत
दो दिन पहले ट्रस्ट द्वारा युवती का मेडिकल चेकअप करवाया गया था। इसमें पता चला की युवती को 3 महीने से अधिक समय का गर्भ है। यह बात सुनकर खुद ट्रस्ट के सदस्य भी चौंक गए थे। अभी भी युवती ट्रस्ट की देखभाल में ही है। ट्रस्ट द्वारा युवती की तरफ से उसकी मजबूरी का लाभ उठा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अज्ञात इंसान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। 
Tags: 0