सूरत : गन्ने के रस थड़ी चलाने वाले की बेबसी; जुर्माने की रकम किश्तों में बदलने की गुहार, वो साजो-सामान उठा गए!

सूरत : गन्ने के रस थड़ी चलाने वाले की बेबसी; जुर्माने की रकम किश्तों में बदलने की गुहार, वो साजो-सामान उठा गए!

दंड की रकम को किश्तों में बदलने की गुहार की, कर्मचारियों ने मशीन उठाई

शहर में लगातार पुलिस द्वारा मास्क और सामाजिक दूरी का पालन ना करने वाले लोगों के पास से दंड वसूलना जारी रखा गया है। शहर के पुना आई माता चोक के पास भी पालिका के कर्मचरियों द्वारा गन्ने के रस की लारी चलाने वाले एक व्यक्ति को 3 हजार रुपए का दंड दिया था। रोज कमाई कर के अपना पेट भरने वाले लारी वाले के पास दंड भरने के लिए पैसे नहीं थे, इसके चलते उसने कर्मचारियों से विनंती की के उसे थोड़ा समय दे वह दंड भर देगा। 
दंड नहीं भरे तो लारी नहीं चलाने देने की दी धमकी
हालांकि कर्मचारियों द्वारा कुछ ज्यादा ही सख्ती का प्रदर्शन किया गया और यदि लारी वाले के दंड ना भरने की परिस्थिति में उसकी लारी ना चलाने देने की बात कही थी। इस पर लारी वाले ने कर्मचारियों को हजार-हजार रुपए की किश्तों में पैसे भरने की बात कही थी। पर पालिका के कर्मचारियों ने उसकी मशीन उठाकर उसकी आजीविका का एक मात्र साधन भी छिन लिया। 
शहर में कोरोना के बढ़ते केस देख तंत्र द्वारा रात्री कर्फ़्यू का एलान किया गया है। इसके अलावा पालिका के कर्मचारियों द्वार शहर के किसी भी कोने में चल रहे खाने पीने की दुकानों और गल्लों को बंद करवाया जा रहा है। इस दौरान भी कोरोना के नियमों का पालन न करने पर उनसे दंड तो वसूला ही जाता है। इसी तरह पुना आई माता चोक के पास भी पालिका के कर्मचारियों द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की गई थी। 
Tags: 0