सूरत मोढवणिक समाज से प्रथम महिला बनी महापौर

सूरत मोढवणिक समाज से प्रथम महिला बनी महापौर

सूरत शहर के 35वें महापौर पद पर नियुक्त हुई सूरती मोढवणीक समाज से प्रथम महिला हेमालीबेन बोघावाला की नियुक्त, पालिका के इतिहास में 1972 में नानालाल गज्जर मोढ वणीक समाज से प्रथम महापोर बने थे। 48 साल बाद सूरत शहर में मोढवणिक समाज से महिला को महापोर का पद मिला है।

शहर की नई महापौर हेमाली बोघावाला ग्रेज्युएट है
महानगरपालिका में प्रथम ढाई साल महापौर पद महिला सदस्य के लिए आरक्षित होने से सूरती मोढवणीक समाज से प्रथम महिला हेमालीबेन बोघावाला का चयन किया गया। 6 मई 1975 को जन्मी हेमालीबेन सूरत शहर के 35वें महापौर पद पर नियुक्त हुई। पालिका के इतिहास में 1972 में नानालाल गज्जर मोढ वणीक समाज से प्रथम महापोर बने थे। 48 साल बाद सूरत शहर में मोढवणिक समाज से महिला को महापोर का पद मिला है।
हेमालीबेन पिछले दो दशक से भाजपा में सक्रिय 
हेमालीबेन पिछले दो दशक से भाजपा में सक्रिय है। वोर्ड नं. 11 अडाजण गोराट से भाजपा प्रत्याशी हेमालीबेन आर्टस ग्रेज्युएट है और पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की नजदीकी है। लगातार तीसरी टर्म में भव्य जीत मिलने के बाद महापौर पद के लिए पहली पसंद थी। पिछले टर्म में भी हेमालीबेन महापोर पद की रेस में थी मगर अंतिम समय पर अस्मिताबेन सिरोया महापोर पद पर नियुक्त हुई थी। इस लिए हेमालीबेन को एस.टी. निगम के चेयरमेन बनाए गए थे। उसके बाद ढाई साल उन्हे महानगरपालिका में परिवहन कमिटी का अध्यक्ष बनाया था।
नई महापौर है जमीन और मकान की मालिक
नवनियुक्त महापोर हेमाली बोघावाला ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान एफिडेविट में 13.90 लाख के गहने, 22 लाख का मकान, एक्टीवा, बेन्क में 49843, नगद 49483 और 8.30 लाख की जमीन के मालिक होने की जानकारी दी थी। परिवहन कमिटी के अध्यक्ष पद पर थी तभी बीआरटीएस रूट में स्वींग गेट ओपरेट न होने पर महापोर तथा पालिका आयुक्त से शिकायत करते हुए जब तक समस्या का निराकरण नही होता है तब तक अपने कार्यालय में धरना पर बैठने की धमकी दी थी। 
Tags: