
सूरत : आज महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के सदस्यों की नियुक्ति
By Loktej
On
सूरत महानगरपालिका के नवनिर्वाचित सदस्यों की प्रथम सामान्य सभा आज , सुबह 11 बजे सूरत के नए महापौर, उप महापौर और स्थायी समिति के सदस्यों की नियुक्ति होगी।
हेमाली बोघावाला या दर्शिनी कोठीया महापौर होगी ,
सूरत महानगरपालिका का चुनाव परिणाम 23 मार्च को संपन्न होने के बाद राज्य सरकार ने गेजेट प्रसिद्ध करने पर पालिका आयुक्त ने नवनिर्वाचित सदस्यों की प्रथम सामान्य सभा आज 12 मार्च को बुलाई है। संजीवकुमार ओडिटोरियम में होने वाली सामान्य सभा में सुबह 11 बजे सूरत के नए महापौर, उप महापौर और स्थायी समिति के सदस्यों की नियुक्ति होगी।
पालिका आयुक्त सभा का संचालन करेंगे
कोरोना महामारी के चलते सामाजिक अंतर बनाए रखने हेतु पालिका आयुक्त ने मनपा मुख्याल के बदले पाल स्थित संजीवकुमार ओडिटोरीयम में नवनिर्वाचित सदस्यों की प्रथम सामान्य सभा बुलाई है। 11 बजे होनेवाली सामान्य सभा से 15 मीनिट पुर्व महापौर पद के उम्मीदवार को पालिका आयुक्त के समक्ष अपना नामांकन देना होगा। महानगरपालिका के 30 वोर्ड में 120 सदस्यों में से भाजपा के 93 और आम आदमी पार्टी के 27 सदस्य चुनकर आए है। नवनिर्वाचित सदस्यों की प्रथम सामान्य सभा का संचालन पालिका आयुक्त करेंगे। महापोर पद के लिए एक से अधिक नामांकन आने पर सामान्य सभा मे वोटींग की जायेगी। वोटींग के बाद तत्काल मतगणना होगी और महापौर पद के प्रत्याशि की घोषणा के साथ पदभार ग्रहण किया जायेगा। नवनियुक्त महापौर आगे की सभा का संचालन करेंगे और उप महापौर तथा स्थायी समिति के सदस्यों की नामों की घोषणा करेंगे।
उप महापौर के पद पर दिनेश जोधाणी, स्थायी समिति अध्यक्ष पद पर परेश पटेल होट फेवरिट
गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर.पाटील द्वारा सामान्य सभा से पुर्व सूरत महानगरपालिका के नए महापौर, उप महापोर तथा स्थायी समिति के सदस्यों के नामों का मेन्टेड जारी किया जायेगा। मेन्डेट के अनुसार भाजपा के नवनिर्वाचित सदस्यों में से जिस सदस्य का नाम महापौर के लिए होगा वह सदस्य पालिका आयुक्त के समक्ष महापोर का नामांकन करेंगे। सूरत महानगरपालिका का महापोर पद प्रथम ढाई साल महिला सदस्य के लिए आरक्षित होने से इस पद पर मूल सूरती हेमली बोघावाला अथवा सौराष्ट्रवासी दर्शिनी कोठिया होट फेवरिट है। दोनों महापौर पद के प्रबल दावेदार है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किसे महापौर बनाते है यह मेन्डेट खुलने के बाद पता चलेगा। उप महापौर पद दिनेश जोधाणी, स्थायी समिति अध्यक्ष पद पर परेश पटेल भी होट फेवरिट है। आज 12 मार्च को दोपहर 12 बजे से पहले पालिका के नए पदाधिकारियों की अधिकारिक घोषणा के बाद पदभार ग्रहण किया जायेगा।
Tags: