सूरत : मदद के लिए साथ गए युवक ने ही बस में किया था विवाहिता से दुष्कर्म, जानें मामला

पति को बचाने के चक्कर में महिला की भी इज्जत लूटा गई। घटना के बारे में पीड़ित महिला ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

रुपयों की बरसात कराने जा रहा हुं, ऐसा कह कर गए युवक को छुड़ाने के लिए उसकी पत्नी को भावनगर ले जाने के बहाने उसके साथी ने लग्जरी बस में ही दो बार बलात्कार किया गया था। घटना दो साल पहले की बताई गई है, लेकिन इस मामले मे पुलिस स्टेशन में शिकायत अब दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पांडेसरा क्षेत्र में रहने वाली और 5 बच्चों की की माता ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 27 सितंबर 2019 को उनका पति भावनगर गया था, जहां कि उसे पकड़ लिया गया।

पीडित महिला का पति पकड़ा गया था

सूरत में रहने वाले सुनील नाम के तांत्रिक ने अशोक भाई नाम के शख्स को रुपए की बरसात कराने के बहाने से एक रूम में बंद कर दिया और 5 लाख रुपये लेकर भाग गया था। लेकिन, अशोक ने सुनील के साथ गए पीड़ित महिला के पति को पकड़ लिया था और उसे अपने कब्जे में रखा। वह पीड़ित महिला के पति को छोड़ने के एवज में 5 लाख रूपए मांग रहा था। 

दो साल पहले हुआ था बलात्कार

29 सितंबर 2019 और 4 दिसंबर 2019 को गोटालावाडी से जाने वाली लग्जरी बस में वह भावनगर के थलतेज में गई थी। उस दौरान उसके साथ उसके पड़ोस में रहने वाला शशि जितेंद्र सोनी भी गया था। जिसमें कि उसका बस में ही यौन शोषण किया। पहली बार जब वह जा रही थी तब उसके साथ छेड़खानी की थी जबकि 4 दिसंबर को लग्जरी बस में कोई नहीं था उस दौरान उसे डरा धमका कर वापस आते समय दुष्कर्म किया। पति को बचाने के चक्कर में महिला की भी इज्जत लूटा गई। घटना के बारे में पीड़ित महिला ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Tags: Crime

Related Posts