गुजरात : अहमदाबाद के युवक ने विश्व पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण जीते
By Loktej
On
वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप मैनचेस्टर में आयोजित की गई थी
एक बार फिर दुनिया में भारत का डंका बजा है। 26 साल के अहमदाबादी शक्तिसिंह सोलंकी देश को 2 मेडल दिला चुके हैं। शक्तिसिंह ने विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो पदक जीते हैं। एक बार फिर भारत का तिरंगा विश्व पटल पर सबसे उपर फहरा रहा है। 2022 विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप भारत के नाम हो गई है।
जीत का जश्न मनाया
वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप मैनचेस्टर में आयोजित की गई थी। 110 किलोग्राम भार वर्ग में पावर लिफ्टिंग में भारत के खाते में दो स्वर्ण पदक आए हैं। शक्तिसिंह सोलंकी गोल्ड मेडल जीतकर अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने अपनी जीत का जश्न मनाया। स्वर्ण पदक विजेता शक्तिसिंह सोलंकी मूल रूप से धंधुका तालुका के हाडाना गांव के रहने वाले हैं। 26 वर्षीय शक्तिसिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश और गृहनगर का नाम रोशन किया है।
Tags: 0