दमण : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ओडिशा प्रवासियों में उत्साह; द्रोपदी मुर्मु के फोटो वाली साड़ी पहन समर्थन जताया

दमण : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ओडिशा प्रवासियों में उत्साह; द्रोपदी मुर्मु के फोटो वाली साड़ी पहन समर्थन जताया

आज हो रहा है अगले राष्ट्रपति के लिए चुनाव, एनडीए की ओर से आदिवासी समाज से द्रोपदी मुर्मू हैं राष्ट्रपति की उम्मीदवार

देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव आज हो रहा है। एनडीए ने ओडिशा की मूल निवासी और आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पिछली बार के राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी ने बिहार के तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीदवार बनाया था और इस बार झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला और आदिवासी राज्यपाल थीं। यहां से सेवानिवृति के बाद वे अपने गृह राज्य ओड़िशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में रहती हैं। यह उनके पैतृक गांव बैदापोसी का प्रखंड मुख्यालय है। वे झारखंड में सबसे लंबे वक़्त तक राज्यपाल रहीं। 
आपको बता दें कि द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं। वह एनडीए की उम्मीदवार हैं और एनडीए मतों के मामले में जीत के क़रीब है। बीजेपी द्वारा आदिवासियो की प्रतिनिधि को अपना नेता घोषित करने से ओडिशा के लोगों में काफी उत्साह का माहौल है। साथ ही गुजरात के पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश दमन में रहने वाले ओडिशा के निवासियों में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि उड़ीसा के निवासियों द्वारा दमन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें पहले आदिवासी उम्मीदवार और वह भी ओडिशा की मूल निवासी के राष्ट्रपति बनने की राह आसान करने  से दमन में जश्न का माहौल है। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने द्रौपदी मुर्मू की फोटो वाली साड़ी पहनी और अपना समर्थन जताया। महिलाओं द्वारा पहनी गयी साड़ी पर द्रौपदीबेन का फोटो भी लगा हुआ था। और साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपोर्ट करने के लिए उनके बैज पर उनकी फोटो लगा रखी थी। इस प्रकार, छोटे केंद्र शासित प्रदेश में रहने वाले उड़ीसावासिओं के लिए यह गर्व की बात रही कि उनके क्षेत्र की एक आदिवासी महिला एक विशेष उत्सव में देश का सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति बनने जा रही हैं।
Tags: Daman

Related Posts