यह हर भारतीय के लिए, विशेष रूप से गुजरात के लोगों के लिए बहुत गर्व की बात है
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने टाइम मैगजीन द्वारा 2022 के विश्व के 50 महान स्थानों की भारत के पहले यूनेस्को विश्व धरोहर शहर अहमदाबाद को शामिल करने के लिए देशवासियों को बधाई दी है। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि , "यह हर भारतीय के लिए, विशेष रूप से गुजरात के लोगों के लिए बहुत गर्व की बात है कि भारत के पहले यूनेस्को विश्व धरोहर शहर, अहमदाबाद को अब टाइम मैगज़ीन की 2022 में दुनिया के 50 महानतम स्थानों की सूची में शामिल किया गया है। सभी को बधाई।" अहमदाबाद का धरोहर
श्री शाह ने कहा, “2001 से नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विचारों ने गुजरात में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे की नींव रखी। साबरमती रिवरफ्रंट हो या अहमदाबाद की साइंस सिटी, श्री मोदी ने हमेशा अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण और भारत के भविष्य को आकार देने पर जोर दिया है। प्रतिकात्मक तस्वीर
टाइम पत्रिका के अनुसार अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे 36 एकड़ में स्थित शांत वातावरण में बापू यानी महात्मा गांधी आश्रम के साथ नवरात्रि का भी आनंद लिया जाता है। नवरात्रि पर शहर में नौ दिनों तक चलने वाला सबसे लंबा नृत्य उत्सव मन लगाकर मनाया जाता है। पत्रिका के अनुसार,इस सूची में दक्षिण-पश्चिमी भारतीय राज्य केरल भी शामिल है।