
गुजरात : मुंबई से जामनगर पहुंचा विमान लैंड न हो सका और यात्री फिर मुंबई पहुंचे!
By Loktej
On
जामनगर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को भी हुई बहुत परेशानी
आज सुबह मुंबई से जामनगर आने वाली विमान को खराब मौसम का खामियाजा भुगतना पड़ा। इसके साथ साथ विमान में बैठे तमाम यात्रियों को भी बहुत परेशानी झेलनी पड़ी। दरअसल जामनगर में आज भारी बारिश के कारण दृश्यता बहुत कम हो गयी थी। इस दौरान मुंबई से जामनगर आई फ्लाइट को उतरने के अनुकूल परिस्थिति नहीं मिली और इसी कारण फ्लाइट आधे घंटे तक जामनगर के आसमान का चक्कर लगाती रही। काफी समय में भी जब हालात सहीं नहीं हुए तो फ्लाइट अंतत: शाम अहमदाबाद के हवाई यातायात नियंत्रण केंद्र ने विमान को सभी यात्रियों को लेकर मुंबई लौट जाने का निर्देश दिया।
वहीं दूसरी ओर जामनगर से मुंबई जाने वाले यात्रियों को भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई जाने का इंतजार कर रहे यात्री जब मुंबई नहीं जा पाए तो यात्रियों में से कुछ को रिफंड दिया गया तो, कुछ को राजकोट से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बैठाया गया। बता दें कि सुबह 11 बजे मुंबई से रवाना होने वाली और दोपहर 12.30 बजे जामनगर पहुँचने वाली फ्लाइट कुछ तकनिकी खामियों के कारण देर से आई उड़ान भरी और मुंबई से 2.30 बजे मुंबई से निकली और दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जामनगर पहुंची।
इस समय जामनगर के आसमान में बादलों से भारी बारिश हो रही थी। जिसके कारण वहां विजिबिलिटी बहुत कम थी। इसलिए, 118 यात्रियों की क्षमता वाले एयरबस विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो पाई। इसलिए पायलटों ने हवाई यातायात नियंत्रण के निर्देश के अनुसार विमान को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया।