जामनगर : सड़क पर घूमते मवेशियों ने ली एक और जान, बेहोश होने तक बुजुर्ग पर किया वार, देखिये दर्दनाक वीडियो

जामनगर : सड़क पर घूमते मवेशियों ने ली एक और जान, बेहोश होने तक बुजुर्ग पर किया वार, देखिये दर्दनाक वीडियो

जामनगर शहर में बढ़ती जा रही मवेशियों की समस्या पर नगर निगम कुंभकर्ण की नींद सो रहा है। इन मवेशियों के कारण शहर में कई गंभीर दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन निगम को किसी की परवाह नहीं है ऐसा लगा रहा है। अब मवेशी के कारण एक और वृद्ध की मौत हो गई है। शहर के चांदीबाजार के पास वनियावड़ इलाके में घर से निकल रहे वृद्ध को आवारा जानवर ने टक्कर मार दी। और तन तक उन्हें मारता रहा जब तक वो बेहोश नहीं हो गए। इस दौरान मवेशी ने अपने सींग और पैर से उस पर वार करता रहा। इस मामले में वृद्ध की इलाज से पहले ही मौत हो गई। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
जानकारी के अनुसार जामनगर शहर के हाईवे पर मवेशियों का राज कायम है। ये जानवर आये दिन लोगों को अपना शिकार बनाते है और उनकी हड्डियां तोड़ देते हैं। कई बार ऐसे मामलों में लोगों की जान भी चली जाती हैं। ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है। जामनगर शहर के चांदीबाजार इलाके के रहने वाले भरतभाई जेठालाल बोस्मिया को उनके घर के पास आवारा मवेशियों ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर अस्पताल चौकी व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।
इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पशु वृद्ध पर लगातार वार कर रहा है। बुजुर्ग गिर जाता है इसके बाद भी पशु लगातार उनपर हमला करता रहता है।
गौरतलब है कि शहर की लगभग सभी मुख्य सड़कों के अलावा छोटी-छोटी गलियां पिछले कुछ समय से आवारा पशुओं से त्रस्त हैं। इस वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। पिछले कुछ वर्षों में ही आवारा पशुओं के कारण आधा दर्जन लोगों की जान जा चुकी है। बड़ा सवाल ये है कि इस मामले में सिस्टम कब जागेंगे? क्या ऐसे पशुपालकों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई होगी?
Tags: Jamnagar