गुजरात : अगले 5 दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान

गुजरात  : अगले 5 दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के तापी, नर्मदा जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है

प्रदेश में गर्मी और उमस के बीच लोग मेघराजा के आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मॉनसून के महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पहुंचने की शुरुआत हो गई है। गुजरात के कुछ इलाकों में मॉनसून की बारिश से पहले प्री-मानसून बारिश कहीं-कहीं देखी गई है। दक्षिण गुजरात, मध्य गुजरात और सौराष्ट्र में दिन में बादल छाने की स्थिति के साथ बारिश का मौसम बन रहा है। सौराष्ट्र के कुछ इलाकों में मेघराज ने बरसना शुरु भी किया है।
इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 5 दिनों तक सामान्य से मध्यम बारिश की संभावना है। दक्षिण गुजरात के डांग, तापी, नर्मदा में बारिश का अनुमान है, जबकि सौराष्ट्र और मध्य गुजरात के कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के दौरान गुजरात में उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों में मॉनसून के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के तापी, नर्मदा जिले में बारिश की संभावना जताई है।  सौराष्ट्र, दीव, दमन और दादरानगर हवेली में तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। 13 जून 2022 को दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ में गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर की तेज हवाओं के साथ मध्यम से बारिश हो सकती है। अहमदाबाद, पाटन, बनासकांठा और साबरकांठा में भी बारिश का अनुमान है। 14 जून 2022 को सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, दमन दादरा नगर हवेली, अमरेली, राजकोट, जूनागढ़, गिर-सोमनाथ और दीव में सामान्य से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 15 जून 2022 सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन दादरा नगर हवेली, अमरेली, जूनागढ़ और दीव में तेज हवाओं और गरज के साथ मध्यम से तेज  बारिश का अनुमान है। 16 जून 2022 सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन दादरा नगर हवेली, अमरेली, जूनागढ़ और गिर दीव में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और सामान्य से मध्यम बारिश का अनुमान है।
Tags: