गुजरात : नगरों और महानगरों में नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने सरकार प्रतिबद्ध

गुजरात : नगरों और महानगरों में नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने सरकार प्रतिबद्ध

स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 1 महानगर पालिका सहित 3 नगरों में 25.79 करोड़ के जलापूर्ति कार्यों को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के नगरों और महानगरों में नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के साथ भावनगर महानगर पालिका तथा अमरेली और माळिया-मियाणा नगर पालिकाओं के लिए 25.79 करोड़ रुपए की लागत वाले जलापूर्ति के विभिन्न कार्यों को एक ही दिन में सैद्धांतिक मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के अंतर्गत गुजरात शहरी विकास मिशन (जीयूडीएम) की ओर से उनके समक्ष प्रस्तुत किए गए भावनगर महानगर पालिका के 14.51 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को अनुमति दी है। इस प्रस्ताव के मंजूर होने से भावनगर महानगर पालिका द्वारा जलापूर्ति योजना की वितरण व्यवस्था के लिए सभी कार्य डीआई पाइपलाइन के साथ किए जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप वर्ष 2020 से भावनगर महानगर पालिका में नए शामिल किए गए अधेवाडा गांव की लगभग 25 हजार आबादी को जल वितरण का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने इसके अलावा गुजरात शहरी विकास मिशन की ओर से अमरेली नगर पालिका की जलापूर्ति योजनाओं के कार्यों के लिए प्रस्तुत किए गए 7.26 करोड़ रुपए के प्रस्ताव और माळिया-मियाणा नगर पालिका के 4.02 करोड़ रुपए के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी है। इन दोनों नगर पालिका क्षेत्रों की आगामी वर्ष 2052 की अनुमानित आबादी को ध्यान में रखकर इस जलापूर्ति योजना के कार्यों को मंजूरी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में माळिया-मियाणा नगर पालिका को नर्मदा पाइपलाइन के माध्यम से 2.23 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) तथा अमरेली को 26 एमएलडी जल वितरण किया जाता है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा इन दो नगर पालिकाओं के लिए मंजूर की गई प्रस्तावित योजनाओं के मुख्य घटकों में वितरण व्यवस्था, कम्पाउंड वॉल, वितरण नेटवर्क पीवीसी, ऊंची टंकी, संप, पम्प हाउस, राइजिंग मेन और विद्युत कनेक्शन जैसे कार्य शामिल हैं।
Tags: 0