गुजरात : राजकोट सेक्शन में डबल ट्रैक ऑपरेशन शुरू, 11 जून तक ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

गुजरात : राजकोट सेक्शन में डबल ट्रैक ऑपरेशन शुरू, 11 जून तक ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

राजकोट मंडल के सुरेंद्रनगर-राजकोट खंड के वांकानेर, अमरसर और सिंधवदार स्टेशनों पर डबल ट्रैक संचालन के लिए ब्लॉक लिया जाएगा

राजकोट मंडल के सुरेंद्रनगर-राजकोट खंड के वांकानेर, अमरसर और सिंधवदार स्टेशनों पर डबल ट्रैक संचालन के लिए ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे 11 जून, 2022 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।  ट्रेन संख्या 22959 वडोदरा-जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को 10 जून 2022 तक रद्द किया गया है, जबकि ट्रेन नंबर 22960 जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस को 11 जून 2022 तक रद्द किया गया है। 
ट्रेन नंबर 12267 मुंबई सेंट्रल-हापा दुरंतो एक्सप्रेस 9 जून 2022 तक मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद के बीच चलेगी। अहमदाबाद-हापा ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12268 हापा-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 10 जून 2022 तक अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच चलेगी। हापा-अहमदाबाद के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 19209 भावनगर-ओखा एक्सप्रेस भावनगर से सुरेंद्रनगर के बीच 9 जून 2022 तक चलेगी। इस प्रकार सुरेंद्रनगर-ओखा के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 19210 ओखा-भावनगर एक्सप्रेस सुरेंद्रनगर से भावनगर के बीच 10 जून 2022 तक चलेगी। इस प्रकार ओखा-सुरेंद्रनगर के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 19119 अहमदाबाद-सोमनाथ इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 जून 2022 तक अहमदाबाद से सुरेंद्रनगर के बीच चलेगी। सुरेंद्रनगर-सोमनाथ के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 19120 सोमनाथ-अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 जून 2022 तक सुरेंद्रनगर से अहमदाबाद के बीच चलेगी। इस प्रकार सोमनाथ-सुरेंद्रनगर के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22969 ओखा-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 जून 2022 को पुनर्निर्धारित की गई है। ट्रेन ओखा से अपने निर्धारित समय के बजाय 14.05 बजे 2 घंटे देरी से यानी 16.05 बजे निकलेगी। ट्रेन नंबर 22938 रेवा-राजकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटा 15 मिनट और ट्रेन नंबर 19567 तूतीकोरिन-ओखा विवेक एक्सप्रेस 1 घंटे लेट, ट्रेन नंबर 22908 हापा-मडगांव एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 20820 ओखा-पुरी एक्सप्रेस 20 मिनट लेट हो। ट्रेन संख्या 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस 20 मिनट लेट होगी।
Tags: 0