गुजरात : अवैध हथियार पकडऩे गई पुलिस पर फायरिंग, 3 जवान घायल

गुजरात : अवैध हथियार पकडऩे गई पुलिस पर फायरिंग, 3 जवान घायल

साबरकांठा, एसपी वाघेला ने कहा कि पुलिस को अवैध हथियार की सूचना मिली थी। इसलिए पुलिस कर्मी वहां छापेमारी करने गए थे

पोशिना में पुलिसकर्मी पर फायरिंग की घटना सामने आई है। पोशिना के गौरी गांव में तीन पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की गई है। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को पोशिना के कालीकंकर के गौरी गांव में अवैध हथियारों की सूचना मिली थी। गौरी गांव में छापेमारी करने गई पुलिस पर पहले से ही छिपाये हथियारों से हमला किया गया। घटना में घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि पोशिना के गौरी गांव में देशी बनावट के अवैध हथियार छिपाए गयेे हैं। इसलिए सूचना के आधार पर पुलिस कर्मियों ने वहां छापेमारी की। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वहां छिपाये गये देसी बनावट के हथियारों से पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें पुलिस कर्मी घायल हो गए। फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एलसीबी, एसओजी को मौके पर भेजा गया है। स्थानीय पुलिस समेत आसपास की पुलिस में भी हडक़ंप मच गया है।
साबरकांठा, एसपी वाघेला ने कहा कि पुलिस को अवैध हथियार की सूचना मिली थी। इसलिए पुलिस कर्मी वहां छापेमारी करने गए। जहां पिस्तौल से पुलिस कर्मियों पर हमला किया गया। इसके साथ ही अन्य लोगों की भीड़ भी वहां जमा हो गई और पथराव कर दिया। घटना में पुलिस कर्मी भी घायल हो गए।
Tags: 0