गुजरात : पीएम मोदी के गृहक्षेत्र वडनगर में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची अंतरिक्ष वैद्यशाला

गुजरात : पीएम मोदी के गृहक्षेत्र वडनगर में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची अंतरिक्ष वैद्यशाला

रोई डेम के पास तकरीबन 1041 करोड़ के खर्च से अंतरिक्ष वेधशाला और मनोरंजन फेसिलिटी तैयार की जाएगी

गुजरात को एक और वर्ल्ड क्लास स्पेस ओब्जर्वेटरी और मनोरंजन फेसिलिटी मिलने जा रही है। विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यु ऑफ यूनिटी के बाद अब भारत की सबसे ऊंची अंतरिक्ष वेधशाला के निर्माण के लिए एक ड्राफ्ट तैयार किया गया है। उत्तर गुजरात के धरोई डेम के पास तकरीबन 1041 करोड़ के खर्च से अंतरिक्ष वेधशाला और मनोरंजन फेसिलिटी तैयार की जाएगी। यह जगह प्रधानमंत्री के गृहनगर वडनगर से तकरीबन 5 किलोमीटर दूर है और उनके सुचन पर ही इस वेधशाला का निर्माण किया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि अत्याधुनिक वेधशाला 142 मीटर ऊंची होगी। इतनी ऊंची वेधशाला अभी तक देश में कहीं नहीं है। यह परिष्कृत और कलात्मक नमूने के समान होगा। धरोई स्थित इस वेधशाला के साथ ही पूरे क्षेत्र को एक विशाल विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए एक मसौदा तैयार किया गया है। खगोल पर्यटन के उद्देश्य से वेधशाला में एक टेलीस्कोप गैलरी होगी। 142 मीटर ऊंची वेधशाला की छत से लोग आसमान को देख सकेंगे। ओपन व्यू पॉइंट के अलावा सेमी कवर्ड सीटिंग जोन, लीजर शो के साथ एम्फीथिएटर, वाटर स्पोर्ट्स जोन, आइलैंड एडवेंचर जोन, कैफेटेरिया आदि होंगे।
धरोई बांध परियोजना को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि देश-विदेश के पर्यटक वेधशाला के अलावा वडनगर की ऐतिहासिक विरासत, संस्कृति और अंबाजी मंदिर की धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकेंगे।  गुजरात सरकार ने वडनगर को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने का काम शुरू कर दिया है और अंबाजी मंदिर को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल में बदल दिया जाएगा। संग्रहालय भी बनेगा। इसके अलावा धरोई बांध पर सी-प्लेन टर्मिनल भी बनाया जाएगा। पूरे क्षेत्र में एक स्वास्थ्य और प्राकृतिक चिकित्सा स्थल, एक पोलो क्लब, एक रिसॉर्ट और एक सम्मेलन केंद्र भी होगा।